यूपी के मेरठ शहर में शास्त्रीनगर के हैवान (रिटायर्ड अफसर) का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि फिर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस बार दो महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां दो नाबालिग लड़कियां और भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। जांच में सामने आया है कि ग्राहकों को कॉल करके बुलाया जाता था। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा मामला:-
2 of 7
थाने में मौजूद गिरफ्तार युवतियां व युवक
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हाल ही में मेरठ के रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां करीब 48 कोठों को सील किया गया है। इस कार्रवाई के चंद दिनों बाद ही शहर के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है।
3 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को नौचंदी पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने शास्त्रीनगर सेक्टर तीन में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मकान मालिक, ग्राहक युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वहां पर दो नाबालिग लड़कियां भी मिलीं। इसके अलावा भारी तादात में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ।
4 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एएचटीयू को सूचना मिली कि नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर तीन के एक मकान में ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद एएचटीयू प्रभारी बृजेश कुमार और महिला दरोगा लतेश वर्मा ने टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान नौचंदी पुलिस भी मौके पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो मकान मालिक कपिल पुलिस से भिड़ गया। इस पर पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में ले लिया। घर के अंदर एक ग्राहक युवक, दो महिलाएं और दो किशोरियां भी मिलीं। पूछताछ में पता चला कि 25 अप्रैल से मकान में देह व्यापार चल रहा है।
5 of 7
गिरफ्तार युवती व किशोरी
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर एएचटीयू ने बताया कि मकान मालिक कपिल निवासी शास्त्रीनगर, ग्राहक शुभम जैन निवासी शास्त्रीनगर, एक महिला निवासी ब्रह्मपुरी, और दूसरी विजय नगर, गाजियाबाद निवासी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। नाबालिग लड़कियां शास्त्रीनगर और गाजियाबाद की रहने वाली हैं। आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं नाबालिगों का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कराये जाएंगे।