फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईएस से जुड़े 25 लोगों की पश्चिमी यूपी में तलाश, सत्तार से राज उगलवा रहीं सुरक्षा एजेंसियां

Sat, 19 Jan 2019 10:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Jan 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Security agencies in the search of many people connected with ISIS in west UP
आईएस - फोटो : Reuters

पश्चिम उत्तर प्रदेश में आईएस से प्रभावित हरकत-उल हर्ब-ए-इस्लाम संगठन से जुड़े 25 लोगों को जांच एजेंसियां खोज रही हैं। लगातार मिल रही जानकारियों के चलते एनआईए व एटीएस की टीमें मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और अमरोहा में छापेमारी कर रही है। किठौर के राधना गांव निवासी आरिफ और मतलूब की तलाश भी है। 



 
Security agencies in the search of many people connected with ISIS in west UP
नईम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आतंकी इनपुट मिलने पर 26 दिसंबर को एनआईए और एटीएस ने मेरठ समेत 17 जनपदों में छापेमारी की। आईएस से जुड़े एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। जिनके आधार पर एनआईए और एटीएस वेस्ट यूपी में आईएस के मॉड्यूल की जड़ें खंगालने में लगी हैं।


 
Security agencies in the search of many people connected with ISIS in west UP
अफसार के घर पूछताछ करती एनआईए की टीम - फोटो : अमर उजाला

मुंडाली थानाक्षेत्र के जिसोरा गांव निवासी अब्दुल सत्तार को एनआईए गुरुवार तड़के एक मदरसे से उठाकर ले गई। जबकि अब्दुल सत्तार के भाई मौलाना अफसार को एनआईए पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Security agencies in the search of many people connected with ISIS in west UP
अफसार के घर पूछताछ करती एनआईए की टीम

अमरोहा से भी एनआईए कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है, जिन्होंने आईएस के नेटवर्क की जानकारी दी है। वहीं अब्दुल सत्तार से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटी हैं। सवाल बड़ा है कि आखिर वह आईएस से जुड़ी कौन सी महत्वपूर्ण बातें बता रहा है, जिसकी जांच करने में समय लग रहा है। 


 
विज्ञापन
Security agencies in the search of many people connected with ISIS in west UP
अमरोहा में एनआईए - फोटो : अमर उजाला

मुफ्ती सुहेल था सरगना
आईएस के नए मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के बाद जानकारी आई है कि ये 25 संदिग्ध युवक संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहेल के संपर्क में थे। एनआईए इन युवकों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं और कभी भी इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है। इस मॉड्यूल का कनेक्शन मध्य प्रदेश और जम्मू कश्मीर से भी बताया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed