फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saurabh Murder News: चिकित्सक ने कोर्ट में दी गवाही, कहा-मुस्कान ने खुद ही किया था ये काम, अब दूसरा गवाह तलब

Wed, 10 Sep 2025 12:48 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 10 Sep 2025 12:48 PM IST
सार

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में डॉक्टर अरविंद देशवाल ने कोर्ट में गवाही दी। डॉक्टर ने बताया कि मुस्कान ने उनके दिए पर्चे को मोबाइल से एडिट कर नींद की दवा खुद लिखी थी। कोर्ट ने अब मेडिकल स्टोर संचालक को तलब किया है।

विज्ञापन
Saurabh Murder News: Doctor testifies in court, says Muskan herself edited the prescription and wrote the slee
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मंगलवार को मुस्कान को दवा लिखने वाले डॉ. अरविंद कुमार देशवाल की कोर्ट में गवाही हुई। डॉक्टर ने मुस्कान की पहचान की और कहा कि इस महिला ने सिर में दर्द रहने की बात कहकर दवा लिखवाई थी। उसने बाद में पर्चे का मोबाइल में फोटो लेकर उसे एडिट कर नींद की दवा खुद लिखी थी। कोर्ट ने डॉक्टर की गवाही होने पर अब 16 सितंबर को दवा देने वाले उषा मेडिकल स्टोर संचालक अमित जोशी को तलब किया है।



यह भी पढ़ें:Meerut: अब्दुल्ला रेजीडेंसी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मालिक जावेद और महेंद्र गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Saurabh Murder News: Doctor testifies in court, says Muskan herself edited the prescription and wrote the slee
मृतक साैरभ, आरोपी मुस्कान व साहिल - फोटो : अमर उजाला

न्यायालय में मंगलवार को मुकदमे के ट्रायल के दौरान मुस्कान और साहिल शुक्ला की जेल से वीडियो कांफ्रेसिंग से कोर्ट में पेशी हुई। अदालत ने डॉक्टर से मुस्कान की पहचान कराई। डॉ. अरविंद कुमार देशवाल ने कहा कि ये महिला उनके पास आई थी।

उन्होंने उसे सिर दर्द की दवा लिखकर दी थी। उन्होंने कहा कि पर्चे में नींद की दवा एडिट कर लिखी गई है। सौरभ हत्याकांड के खुलासा के बाद उन्हें पता चला कि इस महिला का नाम मुस्कान है। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की है। डॉक्टर की गवाही पर बचाव पक्ष की वकील की जिरह हुई। 

Saurabh Murder News: Doctor testifies in court, says Muskan herself edited the prescription and wrote the slee
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

36 गवाहों के होने हैं बयान दर्ज
सौरभ हत्याकांड के मुकदमे का ट्रायल जिला जज संजीव पांडे के न्यायालय में चल रहा है। ट्रायल में पहले सभी 36 गवाहों की बयान दर्ज किए जाएंगे।

कोर्ट में मुकदमे के वादी मृतक सौरभ के भाई बबलू, रिपोर्ट दर्ज करने वाले हेडमोहर्रिर बृजेश कुमार, सौरभ की मां रेणू, मृतक के दोस्त सौरभ कुमार, चाकू छुरी विक्रेता राकेश, नीला ड्रम विक्रेता सैफुद्दीन और बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान करने वाले आशु की गवाही हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saurabh Murder News: Doctor testifies in court, says Muskan herself edited the prescription and wrote the slee
साैरभ हत्याकांड, कातिल मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

यह था हत्याकांड 
लंदन के एक मॉल में काम करने वाला सौरभ राजपूत पूर्व में नेवी मर्चेट में काम करता था। लंदन से 24 फरवरी को मेरठ अपने घर ब्रह्मपुरी आए सौरभ ने 25 फरवरी को बेटी पीहू का जन्मदिन और 27 फरवरी को पत्नी मुस्कान का जन्मदिन मनाया था। सौरभ की 3 मार्च की रात को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Saurabh Murder News: Doctor testifies in court, says Muskan herself edited the prescription and wrote the slee
पति की हत्यारोपी मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

दोनों ने शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट के घोल से सील कर दिए थे। 17 मार्च को दोनों मेरठ लौट कर आए थे। 18 मार्च को हत्याकांड का खुलासा हुआ था। 19 मार्च को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने सौरभ के भाई बबलू की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था, तभी से दोनों जेल में बंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed