सौरभ हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहिल से मिलने उसका छोटा भाई दिव्यांश शनिवार को चौधरी चरण सिंह जिला कारागार पहुंचा। जेल की मुलाकाती बैरक में जैसे ही दोनों आमने-सामने आए, साहिल अपने भाई को देखकर फफक पड़ा। करीब 10 मिनट तक दोनों के बीच मुलाकात चली। इस दौरान हालचाल पूछते हुए दोनों भाई बातचीत के दाैरान रोते रहे और एक दूसरे के आंसू पोंछते रहे।
सौरभ हत्याकांड: जेल में भाई से मिलते ही फूट-फूट कर रोया साहिल, मुस्कान से अब तक नहीं मिलने नहीं गया परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sun, 11 May 2025 11:31 AM IST
सार
मेरठ में सौरभ की हत्या के आरोपी साहिल से जेल में मिलने उसका भाई पहुंचा। भाई को देखते ही साहिल फफक कर रो पड़ा। दोनों भाई एक दूसरे से लिपटकर खूब रोए। वहीं आरोपी मुस्कान के परिवार ने उससे दूरी बनाए रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन