{"_id":"62a481ea9c6af47a3f7882b6","slug":"saharanpur-violence-demonstration-was-well-planned-intelligence-system-failed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saharanpur Violence: सुनियोजित था प्रदर्शन, सुबह से ही बंद थी कुछ दुकानें, खुफिया तंत्र हुआ विफल, भीड़ की अराजकता की गवाही दे रहीं तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur Violence: सुनियोजित था प्रदर्शन, सुबह से ही बंद थी कुछ दुकानें, खुफिया तंत्र हुआ विफल, भीड़ की अराजकता की गवाही दे रहीं तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 11 Jun 2022 05:49 PM IST
सार
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर टिप्पणी के विरोध में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करने की योजना मुस्लिम समाज के लोगों ने पहले से ही बना रखी थी।
विज्ञापन
1 of 8
सहारनपुर में बवाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सहारनपुर में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर टिप्पणी के विरोध में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करने की योजना मुस्लिम समाज के लोगों ने पहले से ही बना रखी थी। इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी। यहां तक की पुलिस का खुफिया विभाग भी फेल साबित हो गया।
मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जिस तरह हजारों की संख्या में सड़कों पर उतर कर जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। उससे तो यही लग रहा है कि उन्होंने पहले से ही इसकी योजना बना रखी थी। इसी कारण शुक्रवार सुबह से ही लोहानी सराय, वुड कार्विंग मार्केट, नखासा बाजार बंद था। यहां तक की महानगर में इस क्षेत्र के सभी बाजारों में भी मुस्लिमों की दुकानें बंद थीं। जिससे चर्चा सुबह से ही आम हो गई थी। बाजारों के दुकानदार भी कुछ बवाल होने से आशंकित दिखाई दे रहे थे, मगर पुलिस प्रशासन और खुफिया विभाग इससे अनजान बना था।
2 of 8
सहारनपुर में बवाल
- फोटो : amar ujala
नवाब गंज चौक और जामा मस्जिद के पास भीड़ को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात नहीं किया गया था। हालांकि मंडलायुक्त लोकेश एम और आईजी प्रीतिंदर सिंह पुलिस बल के साथ यहां पर नमाज से पहले भ्रमण कर चुके थे। दोपहर करीब 1.25 बजे जैसे ही जुमे की नमाज हुई, तभी पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत गलियों से मुस्लिम समाज की भीड़ निकल कर जामा मस्जिद पर एकत्र हो गई।
3 of 8
सहारनपुर में बवाल
- फोटो : amar ujala
यहां से कई हजार लोगों की भीड़ जबरदस्त प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए नवाबगंज मार्केट, चौक, श्रीराम चौक, नेहरू मार्केट होते हुए घंटाघर की ओर बढ़ गई। नवाब गंज पर मौजूद कम फोर्स भीड़ को रोकने में नाकाम रही। घंटाघर पर जाकर भीड़ ने जमकर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। यहां आईजी प्रीतिंदर सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाला और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। मगर भीड़ नहीं मानी, तभी भीड़ में किसी ने पथराव कर दिया। वीडियो बना रहे सिपाही कुलदीप के घायल होने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को यहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सहारनपुर हिंसा
- फोटो : amar ujala
भीड़ ने घंटाघर जाकर आधे घंटे तक जम कर हंगामा किया। यहां की सभी पांचों सड़कों को जाम कर दिया। भीड़ में शामिल युवकों ने घंटाघर चौक में घुस कर भी तोड़फोड़ करनी शुरु की। जिस पर यहां मौजूद आईजी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए तो पुलिस कर्मियों ने युवको को खदेड़ा। इसी दौरान भीड़ ने पथराव कर दिया। सिपाही कुलदीप और पूर्व पार्षद पंकज उपाध्याय के घायल होने पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को यहां खदेड़ा। इसके बाद भीड़ प्रदर्शन करते हुए नवाब गंज जामा मस्जिद की ओर लौटना शुरु हुई।
विज्ञापन
5 of 8
सहारनपुर में बवाल
- फोटो : amar ujala
भीड़ ने नेहरु मार्केट में आते ही दुकानदारों को बनाया निशाना, दुकानदार घायल
घंटाघर से खदेड़ी गई भीड़ ने नेहरु मार्केट, श्रीराम चौक पर आकर दुकानदारों को अपना निशाना बनाना शुरु कर दिया। भीड़ ने पथराव किया, जिससे कपड़े विक्रेता राजेश ठकराल की दुकान के शीशे टूट गए। उत्पाद मचा रहे युवकों ने यहां खड़ी पुलिस की जीप पर भी पथराव किया। दुकानों के बाहर खड़े वाहनों को गिरा कर तोड़फोड़ की। सिटी प्लाजा मार्केट के गणेश मोबाइल, बजाज मोबाइल, चीफ क्रोकरी, मनोज बजाज, शिवम गुलाटी, नीलम साड़ी आदि की दुकानों के बाहर से रखा सामान उठा कर फेंक दिया। कुछ मोबाइल का सामान भी उठाकर ले गए। पथराव में दुकानदार नरेंद्र भूटानी को चोट लगी। मनोज बजाज के पैर में भी ईंट लगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।