फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saharanpur Violence: मदरसों के छात्र भी उपद्रव में थे शामिल, एक हजार फुटेज से उपद्रवियों की पहचान कर रही साइबर सेल

Tue, 14 Jun 2022 02:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Jun 2022 02:39 PM IST
सार

पुलिस की जांच में सामने आया है कि उपद्रव के मामले में कुछ मदरसों के छात्र भी थे। उनकी भी पहचान की जा रही है। क्योंकि, मुजम्मिल और अब्दुल वाकीर ने मदरसा छात्रों को मेसेज वायरल किए थे।

विज्ञापन
Saharanpur Violence: Identification of miscreants from one thousand footage, students of madrasas were also involved
सहारनपुर हिंसा - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद घंटाघर, नेहरु मार्केट में उपद्रव मचाने के मामले में पुलिस के पास एक हजार वीडियो फुटेज हैं, जिसके आधार पर उपद्रव करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसके लिए साइबर सेल को भी लगाया गया है। पूरी तरह जांच पड़ताल के बाद पुलिस टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश डाल रही हैं। जुमे की नमाज के बाद घंटाघर पर बवाल करने के मामले में पुलिस अभी तक 84 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैै।



सोमवार को पुलिस ने दस आरोपियों को दबोचा है। इसके अलावा वीडियो, फोटो और मुखबिर तंत्र के माध्यम से पुलिस 130 आरोपियों को चिह्नित किया गया है। वहीं शहर से सटे गांव शेखपुरा में धार्मिक भावनाएं आहत करने के इरादे से पोस्टर चिपकाने वाले तीन और आरोपियों को देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे तस्वीरों में जानें कैसे बवाल और हंगामे के बाद साइबर सेेेल आरोपियों केे वीडियो फुटेज के जरिए पचान कर चिन्हित कर रही है।

Saharanpur Violence: Identification of miscreants from one thousand footage, students of madrasas were also involved
सहारनपुर हिंसा - फोटो : amar ujala

सोमवार को बवाल के आरोपियों की गिरफ्तारी को नगर कोतवाली और क्राइम ब्रांच के अलावा पुलिस की तीन टीमों ने पुरानी मंडी, 62 फुटा रोड, खाताखेड़ी, नदीम कॉलोनी, आजाद कॉलोनी, कंबोह का पुल, रांघड़ों का पुल, चिलकाना रोड, एकता कॉलोनी, सिराज कॉलोनी, मोहल्ला छत्ता जंबूदास आदि क्षेत्रों में दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए।

पुलिस ने दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कई अन्य आरोपी अपने घरों से फरार मिले हैं। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। अभी तक 84 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। करीब 130 को चिह्नित कर लिया गया है। सभी आरोपियों जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

Saharanpur Violence: Identification of miscreants from one thousand footage, students of madrasas were also involved
सहारनपुर हिंसा - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, पुलिस ने एक मोबाइल फोन नंबर भी जारी किया है, जिसके लोगों से भी अपील की गई है कि अगर किसी के पास उपद्रवियों की फोटो और वीडियो है तो पुलिस को भेज दें। वीडियो और फोटो देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पुलिस के पास एक हजार वीडियो फुटेज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur Violence: Identification of miscreants from one thousand footage, students of madrasas were also involved
सहारनपुर हिंसा - फोटो : amar ujala

इनके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। करीब 130 आरोपियों की पहचान हो गई है, जबकि 84 को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी आरोपियों की पहचान चल रही है। इसके लिए साइबर सेल की टीम काम कर रही है। पहचान करने के बाद पूरी पड़ताल के बाद ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। 

यह भी पढ़ें: Saharanpur Violence: सुनियोजित था प्रदर्शन, सुबह से ही बंद थी कुछ दुकानें, खुफिया तंत्र हुआ विफल, भीड़ की अराजकता की गवाही दे रहीं तस्वीरें

विज्ञापन
Saharanpur Violence: Identification of miscreants from one thousand footage, students of madrasas were also involved
सहारनपुर हिंसा - फोटो : अमर उजाला

मदरसों के भी थे छात्र 
पुलिस की जांच में सामने आया है कि उपद्रव के मामले में कुछ मदरसों के छात्र भी थे। उनकी भी पहचान की जा रही है। क्योंकि, मुजम्मिल और अब्दुल वाकीर ने मदरसा छात्रों को मैसेज वायरल किए थे। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि पुलिस इनकी पहचान करने में जुटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed