यूपी के सहारनपुर शहर में देखते ही देखते ऐसा कोहराम मचा कि हर तरफ मातम छा गया। एक बाद एक लाशें देखकर लोग सिहर उठे। मौत का सिलसिला शुक्रवार सुबह शुरू हुआ। नागल थाना क्षेत्र के चार गांवों में जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई दर्जन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। भावुक कर देंगी ये 9 तस्वीरें:-
2 of 9
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं एसबीडी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह सवा आठ बजे से शराब पीने से बिगड़ी हालत के मरीज पहुंचना शुरू हो गए थे। दो लोगों की मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों की चीख-पुकार शुरू हो गई। सुबह सवा आठ बजे से शाम तक यहां अफरातफरी का माहौल रहा। अपराह्न साढ़े तीन बजे तक कुल 24 लोग इमरजेंसी में पहुंचे।
3 of 9
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
स्टाफ और डॉक्टरों की टीम के साथ ही सीएमओ और सीएमएस समेत सभी चिकित्साधिकारी जिंदगी बचाने में जुटे नजर आए।
4 of 9
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इमरजेंसी में सुबह सवा आठ बजे सबसे पहले उमाही गांव निवासी 40 वर्षीय बबलू और 45 वर्षीय राजकुमार को लेकर एंबुलेंस पहुंची। इनके बाद पहुंचे 42 वर्षीय राजू निवासी उमाही को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। राजू के साथ पहुंची महिलाएं और बच्चे विलाप करते रहे। कुछ ही देर बाद पहुंचे दीपचंद को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तो एंबुलेंस एक के बाद एक मरीज को लेकर पहुंचती रही।
5 of 9
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सा विभाग ने डॉक्टरों की टीम के साथ ही स्टाफ ब्वाय और फार्मेसिस्ट को ड्यूटी में लगाया। सीएमएस डॉ. एसके वार्ष्णेय ने भी इमरजेंसी में बीमारों को देखा और व्यवस्था बनवाई।