फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी फिल्म जैसी है दून कॉलेज में हुई डकैती की कहानी, देखें कैसे एक पुताई वाला बन गया घर का भेदी

Mon, 21 Jan 2019 01:58 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Jan 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Robbery in Doon College Like a movie story, how a Dyeing painter becomes a lootera in saharanpur
सहारनपुर न्यूज

दून कॉलेज में डाली गई डकैती की साजिश उन्नाव जेल से रची गई थी। जेल में बंद कुख्यात बदमाश हैदर तीतरो से आरोपी शाहिद उर्फ चांद मुलाकात करता था। उसी के इशारे पर शाहिद ने अन्य बदमाशों को अपने साथ जोड़कर वारदात को अंजाम दिया। मामले में हैदर तीतरो को 120 बी (साजिश रचने) का आरोपी बनाया जाएगा। 


 
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शाहिद उर्फ चांद मूलरूप से झिंझाना कस्बा के मोहल्ला नीला रोजा का रहने वाला है। लेकिन वर्तमान में वह सहारनपुर में कोतवाली देहात क्षेत्र की डिफेंस कालोनी में रहता है। शाहिद की दोस्ती बदमाश हैदर तीतरो से रही है। पुलिस के मुताबिक शाहिद अक्सर हैदर से मुलाकात करने जाता था। हैदर ने ही चांद को कोई बड़ा काम करने का टारगेट दिया था। इसके बाद शाहिद ने अपने साथियों को जोड़ा और फिर दून कॉलेज में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि हैदर के इशारे पर ही वारदात हुई। हैदर इन दिनों उन्नाव जेल में बंद है। आगे जानें कैसे एक रंगाई पुताई वाले ने रेकी कर इस बड़ी वारदात को दिया अंजाम: -  

Robbery in Doon College Like a movie story, how a Dyeing painter becomes a lootera in saharanpur
सहारनपुर न्यूज

कल्लरपुर गुर्जर के जंगल में किया था कैश का बंटवारा
दून कॉलेज में डकैती के दौरान नकदी और जेवरात समेटने के बाद गिरोह के सभी बदमाश कल्लपुर गुर्जर के जंगल में पहुंचे थे। वहां नकदी और जेवर का आपस में बंटवारा कर लिया था। इसके बाद अपने-अपने ठिकाने पर चले गए थे। वहीं, यह भी पता चला कि वारदात से मिली रकम से बदमाशों ने देहरादून सहित अन्य शहरों की यात्रा भी की। पुलिस को किसी तरह का शक न होने पाए, इसलिए जल्दी ही अपने घर भी लौट गए थे।
 
इतनी थी रकम, गिरने की नहीं रही खबर  
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने नकदी और जेवरात बैग में भर लिए थे। इसके बाद दून कॉलेज के पीछे की तरफ से वह जंगल के रास्ते से फरार हुए थे। भागते समय कालेज के पीछे ही बैग से झाड़ी में रकम गिर भी गई थी, जिसका बदमाशों का पता तक नहीं था। अगले दिन 30 दिसंबर को जब पुलिस छानबीन कर रही थी तो कालेज के पीछे झाड़ी में से साढ़े तीन लाख रुपये मिले थे। 

Robbery in Doon College Like a movie story, how a Dyeing painter becomes a lootera in saharanpur
मेरठ न्यूज

घर के भेदी वसीम ने की थी रैकी  
पुलिस के मुताबिक आरोपी वसीम निवासी रहमानी चौक थाना मंडी (सहारनपुर) काफी समय से दून कॉलेज में पुताई का कार्य करता था। वह घर के कोने कोने से वाकिफ हो चुका था। घर में कब कौन रहता है और कौन किस समय बाहर जाता है, उसे सब मालूम था।

वारदात को अंजाम देने के लिए भी वह समय तय किया गया, जब कालेज चेयरमैन प्रवीन कुमार वहां मौजूद नहीं थे। साथ ही कालेज परिसर स्थित आवास में घुसने का समय भी वह निर्धारित किया था जब दूधिया सुशील कुमार दूध सप्लाई करने के लिए दून कॉलेज में घुसा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी वसीम अभी फरार है। उसको गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Robbery in Doon College Like a movie story, how a Dyeing painter becomes a lootera in saharanpur
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
लूट, चोरी, डकैती के कई मुकदमे दर्ज

पकड़े गए बदमाशों में सरवेज के खिलाफ 26 और फरीद के खिलाफ लूट, चोरी और डकैती के सात मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। एडीजी प्रशांत कुमार ने वारदात का खुलासा करने में शामिल पुलिस टीम को 50 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि एक बाइक उन्होंने थाना ननौता क्षेत्र से नवंबर माह में लूटी थी।  

इन टीमों की छानबीन के बीच ही रविवार को पुलिस टीम ने एक सूचना पर थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में घेरकर्मा के जंगल से छह बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से 40.90 लाख की नकदी, एक पिस्टल, 15 कारतूस, तीन तमंचे, एक चाकू, चोरी की गई कार, लूटी गई दो बाइकों के अलावा जेवरात और हथियार बरामद किए गए।
विज्ञापन
Robbery in Doon College Like a movie story, how a Dyeing painter becomes a lootera in saharanpur
सहारनपुर न्यूज

बदमाश शाहिद ने पुलिस को बताया कि उसका साथी वसीम निवासी रहमानी चौक कोतवाली मंडी (सहारनपुर) दून कॉलेज में पुताई का कार्य करता है। उसी ने बदमाशों को बताया था कि दून कॉलेज के चेयरमैन के पास काफी रकम है। कॉलेज परिसर में बने चेयरमैन के घर में सिर्फ उसके माता-पिता रहते हैं। इसके बाद कॉलेज चेयरमैन के घर में डकैती डाली गई थी। 

एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में सरवेज, फरीद निवासी गांव तुरमतखेड़ी कोतवाली रामपुर मनिहारान, शराफत निवासी मोहल्ला सैय्यद अफगान थाना झिंझाना जनपद शामली, अंकुर निवासी गांव अनंतमऊ थाना नानौता, अरशद निवासी गांव बलवा गुर्जर कोतवाली नगर शामली, शाहिद उर्फ चांद निवासी मोहल्ला नीला रोजा थाना झिंझाना शामली शामिल हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed