मेरठ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अब तक सबसे बड़े स्वयं सेवक समागम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। विशाल और भव्य मंच के आगे ‘राष्ट्रोदय रथ’ बनकर तैयार हो चुका है। अब सिर्फ सूर्योदय की थीम पर मंच के बैकग्राउंड की सजावट का काम शेष है। वहीं मैदान में भी व्यवस्थाओं को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है।
स्वयं सेवक समागम के लिए ‘राष्ट्रोदय रथ’ तैयार, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं मंच के पीछे की बैक ग्राउंड जो कि करीब 70 फुट ऊंचा है, उसकी आकृति सूर्योदय की तरह दी गई है। इसका ढांचा तो कई दिन पहले बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अभी साज सज्जा का काम बाकी है। संघ परिवार के लोगों का कहना है कि जब मंच बनकर तैयार होगा तो दूर से यह सूर्योदय के पास से दौड़ते हुए रथ जैसा नजर आयेगा।
वहीं ‘राष्ट्रोदय’ की तैयारियों में सैकड़ों स्वयं सेवक रात-दिन जुटे हैं। हर जगह भगवा ध्वज लगाने के साथ ही मैदान में बैठने का स्थान चूना डालकर चिन्हित किया जा चुका है। समागम में सरसंघ चालक का संबोधन सुनने के लिए पूरे मैदान में 250 से ज्यादा लाउडस्पीकर लगाये जा रहे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/