फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणजी का रण: मैच के बीच भामाशाह स्टेडियम में हुआ कुछ ऐसा, अचानक मैदान पर लेट गए सभी क्रिकेटर, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 18 Jan 2023 01:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Jan 2023 01:18 PM IST
विज्ञापन
Ranji match: Bees attack at  Bhamashah Stadium Meerut, cricketers lay down on the ground
रणजी के दौरान मधुमक्खियों के हमले के बाद मैदान पर लेटे खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

भामाशाह पार्क में 17 जनवरी से  उत्तर प्रदेश व ओडिशा की टीमों के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है। बुधवार को मैच के दूसरे दिन भामाशाह पार्क पहुंची दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में हैं। रणजी मैच के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। ओडिशा की टीम को 226 रन पर ऑलआउट किया। कुणाल यादव ने 5, शिवम मावी व कार्तिकेय जयसवाल ने झटके दो-दो विकेट जबकि सौरभ कुमार को एक विकेट मिला। उत्तर प्रदेश ने 7 वें ओवर में विकेट गंवाया, सामर्थ 6 रन बनाकर आउट हुए। लंच ब्रेक तक उत्तर प्रदेश का दूसरा विकेट गिरा, ध्रुवचंद 43 रन बनाकर आउट हुए। 





इस तरह हैं टीमें
उत्तर प्रदेश (प्लेइंग इलेवन): ध्रुव जुयाल (विकेट कीपर), प्रियम गर्ग, अक्षदीप नाथ, रिंकू सिंह, समीर चौधरी, समर्थ सिंह, करण शर्मा (कप्तान), कुणाल यादव, सौरभ कुमार, शिवम मावी, कार्तिकेय जायसवाल। 

ओडिशा (प्लेइंग इलेवन): अनुराग सारंगी, शांतनु मिश्रा, सुभ्रांशु सेनापति (कप्तान), कार्तिक बिस्वाल, गोविंदा पोद्दार, प्रयास सिंह, राजेश धूपर (विकेटकीपर), अभिषेक राउत, जयंत बेहरा, सुनील राउल, सूर्यकांत प्रधान।

यूपी टीम की प्लेइंग इलेवन में मेरठ के चार खिलाड़ी शामिल - शिवम मावी, प्रियम गर्ग,  समीर चौधरी, सौरभ कुमार।

Ranji match: Bees attack at  Bhamashah Stadium Meerut, cricketers lay down on the ground
Ranji Match - फोटो : Amar ujala
भामाशाह पार्क में आयोजित रणजी मुकाबले में बुधवार को मैच के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए ओडिशा के 4 रन के अंतराल में 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। मेरठ के स्टार गेंदबाज ने वापिसी करते हुए दो बल्लेबाजों को आउट किया, जबकि कुणाल यादव ने तीन विकेट लेकर ओडिशा के स्कोर पर लगाम लगाते हुए 226 रन पर ऑलआउट का कर दिया।  
 
Ranji match: Bees attack at  Bhamashah Stadium Meerut, cricketers lay down on the ground
रणजी मैच - फोटो : अमर उजाला
कुणाल ने कुल 5 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। शतकवीर शांतनु मिश्रा को 109 रन पर कुणाल ने क्लीन बोल्ड किया, जबकि अंतिम विकेट शिवम मावी ने जयंता बेहरा को शून्य पर क्लीन बोल्ड किया। उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने बुधवार को मात्र 4 रन पर 5 बल्लेबाजों को आउट कर ओडिशा को एक बड़े स्कोर बनाने से रोक लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranji match: Bees attack at  Bhamashah Stadium Meerut, cricketers lay down on the ground
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
ताजा स्कोर की बात करें तो लंच ब्रेक तक उत्तर प्रदेश का तीसरा विकेट गिरा। 30 ओवर में टीम ने 88 रन बनाए। करन शर्मा बोल्ड हो गए उनका विकेट सूर्यकांत प्रधान ने लिया। इसी दौरान भामाशाह स्टेडियम में अचानक मधुमक्खियों का हमला होने के कारण मैच कुछ देर प्रभावित हुआ। इस दौरान सभी खिलाड़ी कुछ देर के लिए मैदान पर ही लेट गए।
विज्ञापन
Ranji match: Bees attack at  Bhamashah Stadium Meerut, cricketers lay down on the ground
- फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश टीम के मैनेजर कन्हैयालाल तेजवानी ने कहा कि हमारी टीम युवा है, आईपीएल के अनुभवी खिलाड़ी हैं। तेज गेंदबाजी मजबूती रही है। हरियाणा के खिलाफ अंकित राजपूत व आकिब ने घायल हो गए। मेरठ के समीर चौधरी ने अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा उत्तर प्रदेश में इतनी प्रतिभा है कि चार टीमें होनी चाहिए। उप्र की टीम 9 अंक लेकर छठे स्थान पर है, जबकि ओडिशा 7 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। बंगाल 25 अंक पाकर पहले और उत्तराखंड की टीम 23 अंक लेकर दूसरे नंबर पर रहे। फिलहाल दोनों टीमों के लिए मैच में करो या मरो की स्थिति है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed