मेरठ में शासन के निर्देश पर आज से जनपद के सभी कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल खुल गए, जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या अधिक है वह दो पालियों में चलेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी पूरी तैयारी के साथ स्कूल आज से खोल दिए हैं। स्कूल में पहुंचने पर पहले दिन बच्चों की थर्मल स्कैनिंग कर जांच करते हुए व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कक्षाएं शुरू की गईं। आगे तस्वीरों में देखें कैसे स्कूल पहुंचने पर किया गया कोविड नियमों का पालन :-
{"_id":"612f1c578ebc3e14f006c2ad","slug":"primary-schools-in-meerut-open-today-classes-started-with-thermal-scanning-and-social-distancing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खिले चेहरे: आज से खुले मेरठ के प्राथमिक स्कूल, थर्मल स्कैनिंग व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू हुई कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिले चेहरे: आज से खुले मेरठ के प्राथमिक स्कूल, थर्मल स्कैनिंग व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू हुई कक्षाएं
Wed, 01 Sep 2021 11:53 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
थर्मल स्कैनिंग के बाद मिला प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथों को सैनिटाइज कराती शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला
पिछले माह सरकार ने कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए स्कूल खोल दिए थे। बीएसए योगेंद्र कुमार का कहना है कि प्राथमिक विद्यालयों को खोलने से पहले सभी एबीएसए से स्कूलों की व्यवस्था का जायजा कराया गया। इसके बाद आज से स्कूल खोलने के आदेश दिए गए।
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू हुईं कक्षाएं
- फोटो : अमर उजाला
कुछ स्कूलों में बच्चों की संख्या से अधिक फर्नीचर है। उस फर्नीचर को ऐसे विद्यालयों में भेजा जाएगा, जहां पर फर्नीचर की कमी है। सभी शिक्षकों को समय से स्कूल पहुंचकर सुंदर माहौल के साथ शिक्षण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अगर शिक्षक लापरवाही करता पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में पहुंचकर मस्ती करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
जिले में आज खुले प्राइमरी स्कूलों में बच्चों के पहुंचने पर थर्मल स्कैनिंग कर जांच कराई गई। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कक्षाएं शुरू की गईं।
विज्ञापन
आज से खुले मेरठ के प्राथमिक स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर में शासन के निर्देश पर बुधवार को क्षेत्र के सभी प्राइमरी विद्यालय खोल दिए गए, जिसमें पहले दिन उत्साह के साथ बच्चे पहुंचे। स्कूल पहुंचने पर बच्चों को थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजर के साथ प्रवेश दिया गया। साथ ही पहले की तरह प्रेयर व पीटी भी कराई गई।