फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रदूषण के बिगड़ते हालातों के बीच ग्रीन कार से पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहा मेरठ का यह शख्स

Sat, 07 Dec 2019 04:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Dec 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
pollution, Ashok goyal from Meerut is giving message of saving environment with his green nano car
अशोक गोयल अपनी ग्रीन कार के साथ - फोटो : अमर उजाला

स्मॉग में घर के बाहर ही नहीं अंदर की हवा भी खराब हो चुकी है। बाहरी वातावरण में हानिकारक पार्टिकुलैट मैटर हैं, लेकिन आपके कमरे की हवा एकदम साफ है यह सोच गलत है।



इनडोर एयर क्वालिटी के बिगड़ते हालातों पर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। वहीं मेरठ के रहने वाले अशोक गोयल अपनी ग्रीन कार से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में लगे हैं। आगे देखें आखिर कैसे वह लोगों को दे रहे हैं हरियाली का संदेश -

pollution, Ashok goyal from Meerut is giving message of saving environment with his green nano car
ग्रीन कार - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग रेफ्रिजरेटिंग एयर कंडीशनिंग (इशरे) द्वारा ऊर्जावरण आयोजन इनडोर एयर क्वालिटी चैलेंज विषय पर हुआ। क्रिस्टल पैलेस में हुए आयोजन में उद्यमियों को इनडोर एयर पॉल्यूशन की जानकारी दी गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि इशरे दिल्ली चैप्टर से आए प्रदीप कुमार दुआ व केके मित्रा ने किया।

pollution, Ashok goyal from Meerut is giving message of saving environment with his green nano car
ग्रीन कार - फोटो : अमर उजाला

संवाद में मुख्य वक्ता सोसाइटी फॉर इनडोर एनवायरमेंट की डॉ. प्रियंका कुलश्रेष्ठ, दिल्ली विवि से प्रतिमा सिंह, समीर श्रीवास्तव, समता बजाज, आनंद किशोर गुहा रहे। संचालन करते हुए अध्यक्ष अमित कौशिक ने कहा कि आज से दस साल पहले इशरे मेरठ चैप्टर की शुरूआत हुई थी। पास्ट प्रेसीडेंट अमित कौशिक, अध्यक्ष आशीष गोयल, गौरव रस्तोगी, संजय कुमार जैन, सचिव सतीश कुमार व कोषाध्यक्ष मधुर गुप्ता ने सहयोग दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pollution, Ashok goyal from Meerut is giving message of saving environment with his green nano car
सेमिनार में बोलते गौरव रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला

मानकों में शामिल हो इनडोर क्वालिटी इंडेक्स
दिल्ली विवि से आई डॉ. प्रियंका कुलश्रेष्ठ ने कहा लोग अस्पताल में इलाज कराने जाते हैं लेकिन अस्पताल से नए बीमारियां लेकर आते हैं। अस्पतालों के लिए इनडोर क्वालिटी इंडेक्स का मानक भी तय होना चाहिए। जो अस्पताल इनडोर एयर क्वालिटी इंडेक्स को पूरा करें उन्हें ही मान्यता मिलनी चाहिए।  

विज्ञापन
pollution, Ashok goyal from Meerut is giving message of saving environment with his green nano car
ग्रीन कार - फोटो : अमर उजाला

ग्रीन कार से दे रहे  हरियाली का संदेश
इशरे मेरठ के संस्थापक अशोक गोयल लोगों को हरियाली का महत्व कार से समझा रहे हैं। जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए अशोक गोयल ने अपनी कार को हरी घास के कारपेट से सजा लिया है। अशोक गोयल इसी कार के साथ शुक्रवार को आयोजन में पहुंचे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed