सोतीगंज पर शिकंजा कसने की प्रकिया लगातार जारी है। शुक्रवार को सदर बाजार पुलिस ने 15 शातिर कबाड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसमें तीन कबाड़ियों को जेल भेजा गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि बरामद किए गए 23 इंजन लग्जरी गाड़ियों के हैं, जोकि चोरी हुई थीं। गोदाम में रखे इंजन और पार्ट्स की जांच पुलिस द्वारा चल रही है।
शिकंजे में सोतीगंज के शातिर: मेरठ में चोरी के वाहन काटने वाले 15 कबाड़ियों पर मुकदमा, तीन को भेजा जेल
इंस्पेक्टर सदर बिजेंद्र सिंह राणा की ओर से सोतीगंज के 15 कबाड़ियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें तीन कबाड़ी प्रवेश उर्फ परवेज पहाड़ी, निवासी गंज बाजार सदर, हाजी वाहिद और नवाज शरीफ निवासी दरगाह वाली गली सोतीगंज को कोर्ट में पेश किया। उनको जेल भेजा गया।
एएसपी कैंट सूरज राय का कहना है कि सोतीगंज पर कार्रवाई अभी जारी है। जो भी इंजन और पार्ट्स बरामद हुए हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। पुलिस ने फरार हुए 13 नामजद कबाड़ियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
करोड़ों रुपये कीमत के इंजन और पार्ट्स बरामद
पुलिस ने करोड़ों रुपये कीमत के इंजन और पार्ट्स कब्जे में लिए थे और उनको थाने में ले आए थे। शुक्रवार को दिनभर पुलिस ने सभी इंजन और पार्ट्स की जांच की। इसमें पुलिस ने इंजनों की जांच तो काफी हद तक कर ली है। पार्ट्स की जांच चल रही है। इंजन और पार्ट्स से नंबर कबाड़ियों ने मिटाए थे। अब कबाड़ियों से इसके बारे में पूछताछ होगी।
बारिश में भी जारी रही स्पेशल-75 की कार्रवाई
एसपी कैंट सूरज राय के नेतृत्व में शुक्रवार को मेरठ पुलिस की स्पेशल-75 टीम ने बारिश के दौरान भी कबाड़ियों के गोदाम खंगाले। इस दौरान टीम 23 इंजन चोरी की लग्जरी गाड़ियों के मिले, जबकि अन्य की जांच जारी है। इन सभी इंजन और पार्ट्स को थाने भिजवा दिया गया है।
ये नामजद कबाड़ी हैं फरार
साकिब उर्फ गद्दू, मोहसिन निवासी गंज बाजार सदर, सलीम उर्फ टरबो निवासी सोतीगंज, सोनू उर्फ तोतला नि वासी पूर्वा फैय्याज अली देहलीगेट, मोनू निवासी सोतीगंज, साजिद उर्फ घोड़ा निवासी पूर्वा फैय्याज अली देहलीगेट, जिशान उर्फ पव्वा निवासी गंज बाजार सदर, सुहैल उर्फ शीला निवासी पूर्वा अहमदनगर देहलीगेट, मन्नू पुत्र दीन मोहम्मद निवासी सोतीगंज, जावेद निवासी सोतीगंज, आबिद निवासी सोतीगंज, उज्जैर निवासी पटेल नगर देहलीगेट और साजिद निवासी सोतीगंज को नामजद किया गया है। यह सभी आरोपी फरार हैं।