कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते मेरठ में रात्रि में कर्फ्यू की घोषणा हो गई है। इसके लिए पुलिस अफसर भी पूरी तरह अलर्ट हो गए हैं। जनपद में 42 प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। एसएसपी ने एसपी सिटी, एसपी देहात, सीओ और थानेदारों को अलर्ट कर दिया है। मेरठ शहर में दिल्ली रोड स्थित परतापुर तिराहा, पल्लवपुरम ओवर ब्रिज व एनएच 58 हाईवे पर आठ प्वाइंट बनाए गए हैं।
2 of 6
शहर में छाया सन्नाटा।
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा दिल्ली रोड से सटे हुए बिजली बंबा बाईपास तिराहा, नवीन मंडी, दिल्ली चुंगी, बागपत अड्डा चौराहा, बेगम पुल, बुढ़ाना गेट, हापुड अड्डा चौराहा, भूमिया का पुल, शास्त्री नगर एल ब्लाक, तेजगढ़ी चौराहा, जेल चुंगी और कमिश्नर आवास चौराहा समेत मवाना रोड, किला परीक्षितगढ़ रोड, गढ़ रोड हापुर रोड पर कई जगह पर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। रात्रि कर्फ्यू लागू कराने के लिए शहर में माइक से एलान कराया जाएगा।
3 of 6
मेरठ में लगा नाइट कर्फ्यू।
- फोटो : amar ujala
आज से होगी सख्ती
अधिकारियों ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि पहले दिन ज्यादा सख्ती न की जाए। लोगों को रात्रि कर्फ्यू की जानकारी दें और उन्हें चेतावनी देकर जाने दिया जाए। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि पुलिस अधिकारी भी रात में गश्त पर रहेंगे और स्थिति का जायजा भी लेते रहेंगे।
4 of 6
घंटाघर पर छाया सन्नाटा।
- फोटो : amar ujala
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते लागू किए गए रात्रि कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं के परिवहन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इन सेवाओं से जुडे़ लोगों को किसी पास की आवश्यकता भी नहीं होगी। अनावश्यक बाहर निकलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्कूल-कॉलेज 18 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। जिले की सीमाएं रात में खुली रहेंगी। ताकि बाहर से आने वाले व्यक्ति को परेशानी न हो।
5 of 6
रोडवेज बस अड्डे पर छाया सन्नाटा।
- फोटो : amar ujala
जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, प्राधिकरण, आपातकालीन सेवाएं जैसे स्वास्थ्य, अग्निशमन आदि के साथ ही सार्वजनिक परिवहन, रेल, बस, आपदा प्रबंधन संबंधित सेवाएं, एनआईसी, एनसीसी, नगर पालिका सेवाएं चालू रहेंगी। इन सेवाओं से जुड़े लोगों को वैध परिचय पत्र साथ में रखना होगा। निजी चिकित्साकर्मी, जिसमें डॉक्टर और उनका स्टाफ, जांच केंद्र आदि को छूट दी गई है।