फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS : घर में चलता मिला मिनी कमेला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Feb 2018 11:35 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Thu, 22 Feb 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
PHOTOS : found a mini kamela in the house, three accused arrested
गोकशी के उपकरण - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के छापे में कस्बे के एक मकान में स्लाटर हाउस चलता मिला। छापे के दौरान घटनास्थल पर गोवंश कटान किया जा रहा था। पुलिस ने गोकशी के आरोपी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन फरार हो गए। मौके से पुलिस ने चार गोवंश को मुक्त कराने के साथ ही वहां मिली पशुओं की हड्डियों का परीक्षण कराने के लिए भेजा दिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

PHOTOS : found a mini kamela in the house, three accused arrested
युवक को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला

गढीपुख्ता थाना प्रभारी ओमप्रकाश को मुखबिर से कस्बे के मोहल्ला रैदासपुरी में शहजाद के मकान में गोकशी किए जाने जाने की सूचना मिली। सूचना पर गढ़ीपुख्ता पुलिस मंगलवार की दोपहर शहजाद के मकान को घेर लिया। पुलिस को देखकर वहां से शहजाद सहित तीन लोग फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने तीन लोग मेहरबान, बशीर और ताबिस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो वहां एक कमरे में एक पशु के पैर बांधकर उसको काटने की तैयारी की गई थी। पुलिस ने इसके साथ ही वहां से तीन और गोवंश को मुक्त कराया। पुलिस ने गोकशी के उपकरण जब्त कर लिए।

PHOTOS : found a mini kamela in the house, three accused arrested
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मकान की तलाशी के दौरान पुलिस को वहां एक कमरे में हड्डियों का ढेर मिला। पुलिस ने हड्डियों का नमूना लेकर पशु चिकित्सालय के यहां डॉक्टरों के पास जांच कराने के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापामारी की गई, जहां से चार गोवंश को जिंदा मुक्त कराया गया है। साथ ही वहां मिली पशुओं की हड्डियों को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाभवन से लेकर कैराना में फैला गोकशी का जाल

PHOTOS : found a mini kamela in the house, three accused arrested
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शामली में कई स्थानों पर गोकशी की जाती है। योगी सरकार के आने के बाद शुरू में इस कार्य पर रोक लगी थी। अवैध रूप से पशु कटान करने वालों के खिलाफ ही पुलिस ने कई मुकदमे हर थाने में दर्ज कराए थे, जिसके बाद अवैध पशु कटान भी बंद हो गया था। इसमें गोकशी पर तो पूरी तरह अंकुश लग गया था, लेकिन समय के साथ पुलिस ढीली पड़ी और दोबारा गोकशी धंधा शुरू हो गया। कैराना और यमुना खादर में गोकशी बड़े पैमाने पर की जाती है। इसके अलावा थानाभवन में भी करीब एक माह पूर्व गोकशी पकड़ी गई थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed