फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: फर्श पर नजर पड़ते ही सिहर उठी मां ..., दरवाजा तोड़ा तो जिम का खौफनाक मंजर देख कांप गए लोग

Sat, 15 Sep 2018 04:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 15 Sep 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
people was shocked after broken the door of the gym in muzaffarnagar
हत्या के बाद घर में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के अंबा विहार में स्थित रोशनआरा लेडीज फिटनेस क्लब का मंजर जिसने भी देखा, वह सकते में आ गया। जिम ट्रेनर के परिजन भी कत्लोगारत का यह मंजर देख सहम उठे। जिसने भी कत्लेआम का वो मंजर देखा वह चंद सेकेंड भी घटनास्थल पर नहीं रूका। देखें आखिर कैसे बेटी और दामाद की दर्दनाक हत्या की वारदात से कांप गए लोग:-


 

फर्श पर नजर पड़ते ही सहम गई मां

people was shocked after broken the door of the gym in muzaffarnagar
घर में बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

रोशनआरा की मां सायरा के अनुसार, सुबह करीब 4.30 बजे जैसे ही ऊपर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी, वह ऊपर पहुंची और जिम का दरवाजा पीटने लगी, लेकिन किसी तरह की कोई आहट नहीं सुनाई दी। इसके बाद जैसे ही सायरा की नजर नीचे फर्श पर पड़ी तो दरवाजे से बहकर बाहर आते खून को देख वह सहम उठी। हड़बड़ाई सायरा लगभग दौड़ते हुए नीचे आई और सो रहे बेटों शाहनवाज व शाहनजर के साथ ही बेटी सानिया व सना को लेकर फिर से ऊपर पहुंची। 

हत्या के बाद आत्महत्या का ही है मामला 

people was shocked after broken the door of the gym in muzaffarnagar
वारदात के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद परिजनों ने जिम का दरवाजा तोड़कर अंदर नजरें दौड़ाई तो उनकी चीख निकल गई। दरवाजे के ठीक पीछे रोशनआरा व वसीम की लहूलुहान लाशें एक-दूसरे से सटी पड़ी थीं। बेटी व उसके शौहर को लाश में तब्दील देख सायरा घर के सामने रहने वाले शारिक राना के घर पहुंची और चिल्ला-चिल्लाकर उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उनके कहने पर पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद जैसे-जैसे लोग ऊपर पहुंचे, वहां का मंजर देख चंद सेकेंड भी नहीं रुक सके। जिसने भी लहूलुहान घटनास्थल देखा, वह सहमकर घर से बाहर निकल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद भैंसी ले जाए गए दोनों शव 

people was shocked after broken the door of the gym in muzaffarnagar
वसीम व रोशनआरा की फाइल फोटो बाएं - फोटो : अमर उजाला

आपस में रिश्तेदार लगने वाले वसीम व रोशनआरा उर्फ सोनम के एक-दूसरे के यहां आने-जाने के दौरान प्रेम संबंध हो गए थे। एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए करीब तीन साल पूर्व दोनों ने बिना परिजनों को बताए गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बावजूद दोनों अपने-अपने घर पर ही रहते रहे, जिसके चलते किसी को उनकी कोर्ट मैरिज की भनक नहीं लगी। परिजनों के अनुसार, करीब छह माह पूर्व वसीम के परिजनों ने उसका रिश्ता रहमतनगर निवासी एक कपड़ा व्यापारी की बेटी से तय कर दिया, जिसकी जानकारी रोशनआरा को लगी तो वह मां सायरा के साथ कपड़ा व्यापारी के घर पहुंच गई और उन्हें अपनी व वसीम की कोर्ट मैरिज की जानकारी दी। इसके बाद ही दोनों के परिजनों को उनके इस संबंध का पता चला। पुलिस के अनुसार, वसीम के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए, लेकिन रोशनआरा के परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। इसके छह माह बाद वसीम ने ऐसा कदम क्यूं उठाया, इसे लेकर परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन
people was shocked after broken the door of the gym in muzaffarnagar
वसीम व रोशनआरा की फाइल फोटो बाएं - फोटो : अमर उजाला

अंबा विहार में रोशनआरा व वसीम की मौत के बाद उनकी लाशों का देर शाम ही पोस्टमार्टम कराया गया। देर रात पोस्टमार्टम के बाद दोनों की लाशों को वसीम के परिजनों को सौंप दिया, जो उन्हें लेकर भैंसी के लिए रवाना हो गए। वसीम के भाई परवेज ने बताया कि दोनों की लाशों को भैंसी ले जाया गया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने अंबा विहार की वारदात के संबंध में बताया कि जांच में पूरा मामला युवती की हत्या करने के बाद युवक द्वारा आत्महत्या करने का ही है। वारदात के पीछे की वजह क्या रही, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि युवक के परिजनों की तहरीर पर जांच करते हुए युवती के दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है। तथ्यों के दृष्टिगत फिलहाल मामला हत्या के बाद आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed