फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेस्ट यूपी की खबरें: मेरठ में हादसे में तीन की मौत, जिंदा जल गया युवक; बागपत में ट्रक ने दो बहनों को कुचला

Tue, 20 Oct 2026 05:42 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 20 Oct 2026 05:42 PM IST
सार

मेरठ के खरखौदा में दो कारों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं मवाना में एक घर में आग लगने से युवक जिंदा जल गया। उधर, बागपत में भंडारा खाकर घर लौट रहीं दो बच्चियों को ट्रक ने कुचल दिया। 

विज्ञापन
News from West UP: Three dead in an accident in Meerut, one man burned alive; in Baghpat
Meerut बुलेटिन में प्रमुख खबरों पर नज़र, मेरठ समेत आसपास के शहरों के बड़े अपडेट्स - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में खरखौदा बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में थाना भावनपुर क्षेत्र के जेई निवासी इसरत, मोमिन और शाहब की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं ड्राइवर का हाथ कटकर अलग हो गया। 

 
Trending Videos
News from West UP: Three dead in an accident in Meerut, one man burned alive; in Baghpat
साहब (ऊपर) और मोबिन की फाइल फोटो। कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, यह हादसा इको कार और स्विफ्ट कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर के कारण हुआ। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद इको कार सड़क पर तीन बार पलट गई। इस हादसे में इको कार के चालक का हाथ कट गया और दो बच्चों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
News from West UP: Three dead in an accident in Meerut, one man burned alive; in Baghpat
मकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
मकान में आग लगने से युवक की जिंदा जलकर मौत
मेरठ के मवाना में मंगलवार तड़के एक मकान में आग लगने से 30 वर्षीय युवक आशु की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना मोहल्ला काबली गेट की वाल्मीकि गली की है। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और दमकलकर्मियों ने मकान के प्रथम तल से युवक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पारिवारिक विवाद और शराब के नशे में युवक द्वारा खुद आग लगाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
News from West UP: Three dead in an accident in Meerut, one man burned alive; in Baghpat
नवजात शिशु, new born baby - फोटो : अमर उजाला
सड़क किनारे झाड़ियों में मिला नवजात का शव
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को वहां कौन छोड़कर गया था और इसके पीछे क्या वजह रही। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
News from West UP: Three dead in an accident in Meerut, one man burned alive; in Baghpat
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
ट्रक ने दो मासूम बहनों को कुचला, मौके पर मौत
बागपत में भंडारे से प्रसाद खाकर घर लौट रही दो मासूम बहनों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा पाली गांव में पेट्रोल पंप के पास हुआ। छह वर्षीय नबिया और तीन वर्षीय अलीना अपनी बहनों के साथ भंडारे से लौट रही थीं, तभी दिल्ली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। परिजन और स्थानीय लोग बच्चियों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed