फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News: भरोसा जीत लाखों की चपत लगाता है 'वीरू', दिल्ली के बिल्डर को भी बना चुका है शिकार

Wed, 23 Nov 2022 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Nov 2022 12:48 PM IST
विज्ञापन
Nepali servent Viru wins the trust before he loot lakhs from the house
बिल्डर की कोठी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कमलानगर में बिल्डर के घर 80 लाख की लूट को अंजाम देने वाला नेपाली नौकर वीरू बड़ा शातिर है। उसका संगठित गिरोह है। यह यूपी के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड तक फैला है। पांच राज्यों तक नेटवर्क मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन और तेज कर दी है। इस गिरोह से जुड़े नौकर पहले कारोबारियों का भरोसा जीतते हैं, फिर मौका पाते ही लाखों की लूट या चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। प्रदीप गुप्ता की कोठी में वारदात के लिए वीरू ने पहले परिवार का भरोसा जीता और फिर आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। वारदात में उसके साथी कौन थे, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। चार साल में उसने करीब दर्जन से ज्यादा सिम इस्तेमाल किए हैं।  



नेपाली नौकर वीर बहादुर उर्फ वीरू पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। वहीं, अब तक की जांच में खुलासा हुआ कि वीरू ने लखीमपुर खीरी के पते पर अपनी आईडी (आधार कार्ड और पहचान पत्र) बनवाई है। एक आईडी गुरुग्राम के पते पर होने की भी जानकारी मिली है। मूल रूप से वह नेपाल के गोंडी जिले का रहने वाला है। उसने चार महीने पहले नौ जुलाई को दिल्ली के फतेहपुर वैली क्षेत्र में बिल्डर राघव शर्मा की कोठी में भी ऐसी वारदात की थी। पुलिस का कहना कि वीर बहादुर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर प्लानिंग कर बड़ी वारदात करता है और फिर आसानी से भाग जाता है।

Nepali servent Viru wins the trust before he loot lakhs from the house
नौकर - फोटो : अमर उजाला

एक ही तरीके से वारदातों को देता है अंजाम
पुलिस के मुताबिक शहर के नामचीन कारोबारियों की लिस्ट लेकर वीरू वारदात के लिए घूमता रहता है। अधिकतर वारदात नशीली गोलियां खिलाकर की गई हैं। वारदात के दौरान जब तक मकान मालिक को होश होता है, तब तक वह काफी दूर निकल जाते हैं। घटना के बाद नेपाल फरार होते हैं और तीन माह में वापसी कर लेते हैं। 

 
Nepali servent Viru wins the trust before he loot lakhs from the house
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

कई लूट को दिया अंजाम

रेलवे रोड स्थित न्यू प्रेमपुरी में डॉक्टर अभिताभ गौतम के यहां पर चोरी का मामला हो या भल्ला स्पोर्ट्स वालों के यहां की वारदात और अब बिल्डर के यहां लूट की घटना। इन सभी जगह पर नेपाली नौकर का गिरोह एक ही तरीके से वारदात को अंजाम देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nepali servent Viru wins the trust before he loot lakhs from the house
घर में लगे सीसीटीवी कैमरा - फोटो : अमर उजाला

दर्जनों सिम कर चुका इस्तेमाल 
पुलिस का कहना कि वीरू दर्जनों सिम इस्तेमाल कर चुका है। उसने अधिकांश सिम लखीमपुर खीरी के पते पर लिए गए हैं। हर वारदात के बाद वह सिम बदलता रहा है। अगली वारदात से पहले नया सिम खरीदता है। सर्विलांस की टीम उसके इन सिम नंबरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Nepali servent Viru wins the trust before he loot lakhs from the house
पुलिस को जानकारी देते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और गोरखपुर के बॉर्डर पर निगरानी
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि नेपाल जाने के तीनों रास्तों (पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और गोरखपुर) पर निगरानी की जा रही है। मेरठ पुलिस बार्डर तक पहुंच गई है। आरोपी और उसके तीनों साथी मेरठ से कौन से रास्ते से भागे हैं। यह देखने के लिए सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। सर्विलांस टीम वीरू से संपर्क वालों के बारे में छानबीन कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed