फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला के कैमरे में कैद हुई इंजीनियरों की लापरवाही, यकीं नहीं तो देखिए ये तस्वीरें

Sat, 08 Feb 2020 11:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Feb 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Negligence of engineers has been revealed in Partapur construction work for Delhi-Meerut Expressway
परतापुर तिराहे पर छाया अंधेरा। यहां पर पांच से छह मार्ग बनाए गए हैं। कई जगह गहरे गड्ढे भी हैं। यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं - फोटो : अमर उजाला

किसी भी परियोजना के शुरू होने से पहले इंजीनियरों को सुरक्षा के नियम सिखाए जाते हैं। लेकिन परतापुर तिराहे पर दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे के निर्माण में नियमों को दरकिनार कर काम किया जा रहा है। कहीं पर भी रिफलेक्टर और संकेतक का प्रयोग नहीं किया गया है। लाइट भी नहीं लगाई गई है, जबकि निर्माणाधीन स्थल पर कई जगह गड्ढे है और निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एनएचएआई की लापरवाही पर अमर उजाला की लाइव रिपोर्ट... 

Negligence of engineers has been revealed in Partapur construction work for Delhi-Meerut Expressway
मार्ग पर हर तरफ खोदाई का कार्य चल रहा है - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के लिए परतापुर तिराहे पर चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। एक्सप्रेसवे के प्रमुख केंद्र परतापुर तिराहे पर चारों तरफ खुदाई कार्य जारी है। लेकिन कहीं भी रिफलेक्टर, संकेतक नहीं लगाए गए हैं। दिल्ली और मेरठ की तरफ से आने वाले वाहनों को रास्ता न दिखाई देने से दुर्घटना होने के आसार हैं। कहीं भी प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। इस लापरवाही से एनएचएआई अनजान है।

Negligence of engineers has been revealed in Partapur construction work for Delhi-Meerut Expressway
परतापुर तिराहे पर अंडरपास के आगे का रास्ता बंद है - फोटो : अमर उजाला

परतापुर तिराहे पर एक्सप्रेसवे के लिए इंटरचेंज का निर्माण किया जा रहा है। इस स्थान पर तीन अंडरपास बनने हैं। एक रेलवे ओवर ब्रिज और एक रोड ओवरब्रिज तैयार किया जा रहा है। इसके लिए सैकड़ों इंजीनियरों की टीम परतापुर तिराहे पर तैनात है। इसके बाद भी यहां हो रही लापरवाही किसी की भी जान ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Negligence of engineers has been revealed in Partapur construction work for Delhi-Meerut Expressway
परतापुर तिराहे पर छाया अंधेरा - फोटो : अमर उजाला

रात के अंधेरे में परतापुर तिराहा 
चारों तरफ हो रही खुदाई के बाद भी परतापुर तिराहे पर अंधेरा छाया हुआ है। मेरठ और देहरादून की तरफ जाने वाले वाहनों को भी संकेतक नहीं दिखाई दे रहे हैं। टू-व्हीलर वाहनों के लिए बड़े वाहन खतरा बने हैं। खुदाई होने के बाद रास्ता भी संकरा हो गया है। इसके बाद भी एनएचएआई सबक नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
Negligence of engineers has been revealed in Partapur construction work for Delhi-Meerut Expressway
मार्ग पर हर तरफ खोदाई का कार्य चल रहा है - फोटो : अमर उजाला

रिफलेक्टर और संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में अगर लापरवाही बरती जा रही है तो गलत है। मैं खुद एक-दो दिनों में रात में आकर निरीक्षण करूंगा। - अरविंद कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed