फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: कस्टडी से फरार नजाकत सात साल बाद गिरफ्तार, नाम बदलकर गर्लफ्रेंड के साथ घूमा, फिर बन गया बाबा

Wed, 14 Sep 2022 02:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Sep 2022 02:08 PM IST
विज्ञापन
Nazakat, absconding from custody, arrested after seven years, changed name and then became Baba
एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार नजाकत - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कस्टडी से भागा कुख्यात तांत्रिक नजाकत अली उर्फ पप्पू सात साल बाद एसटीएफ मेरठ ने कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। फरारी के समय वह संजय शर्मा बनकर महिला मित्र के साथ आगरा, वाराणसी, उन्नाव, बरेली, दिल्ली सहित कई शहरों में घूमता रहा। इस दौरान उसने पत्नी के नाम पर रोहिणी दिल्ली के अनुभव अपार्टमेंट में में पत्नी नसरीन आलीशान फ्लैट ले लिया और पुलिस उसे तलाश ही करती रही। इस अवधि में वह प्रयागराज के मंदिर में बाबा बनकर भी रहा।



ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के खत्ता रोड पर 2013 में हुए बिलाल हत्याकांड में नजाकत अली मुख्य आरोपी था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। वर्ष 2015 में बंदी के रूप में पेशी के दौरान नजाकत अली पुलिस कस्टडी में कचहरी से फरार हो गया था। मेरठ पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम रखा था। पुलिस-एसटीएफ ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं लगा रहा था। मंगलवार दोपहर को एक मुखबिर ने एसटीएफ को सूचना दी कि इनामी नजाकत मेरठ में एक रिश्तेदार के यहां पर आ रहा है। इसकी जानकारी पर एसटीएफ ने घेराबंदी कर कचहरी के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

Nazakat, absconding from custody, arrested after seven years, changed name and then became Baba
meerut police - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक नजाकत वर्ष 2020 से वह पत्नी के साथ दिल्ली के रोहिणी में संजय भारद्वाज के नाम से रह रहा था। उसकी पत्नी का मायका खरखौदा के उलधन गांव में है। नजाकत का अपनी ससुराल और मेरठ में रिश्तेदारों के यहां पर आना-जाना था। फरारी के दौरान उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म भी दिया। इसकी जानकारी लगने के बावजूद पुलिस नजाकत को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।


 
Nazakat, absconding from custody, arrested after seven years, changed name and then became Baba
meerut police - फोटो : अमर उजाला

प्राॅपर्टी डीलर, पार्षद से लेकर तांत्रिक तक बना
पुलिस के मुताबिक नजाकत ने वर्ष 1998-99 में चौधरी चरण विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद सब्जी मंडी में दो साल तक सब्जी भी बेची थी। नजाकत रसीदनगर में प्रापर्टी का काम करने के साथ एक टीवी चैनल से जुड़ गया था। वह 2007 से 2012 तक पार्षद रहा। वर्ष 2009 में सहकारी बैंक का वाइस चेयरमैन भी बना। इसके बाद अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल चला गया। जमानत के बाद साढू सिराज के साथ मिलकर तंत्र क्रिया के नाम पर करोड़ों रुपये ठगे। वर्ष 2007 में ब्रहमपुरी थाने में रामकुमार ने, हरियाणा के हिसार, राजस्थान में मधु अग्रवाल से ठगी करने के मुकदमे भी दर्ज हुए। सिपाही इरफान ने सरकारी कार्य में बाधा का केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nazakat, absconding from custody, arrested after seven years, changed name and then became Baba
जिला कारागार मेरठ - फोटो : अमर उजाला

जेल में हुई थी शाकिर से मुलाकात
वर्ष 2012 मे शकूरनगर खत्ता रोड पर बिलाल हत्याकांड में जेल जाने के बाद वहां रसीदनगर निवासी शाकिर से मुलाकात हुई। वह दुष्कर्म में वर्ष 2008 से जेल में था। उसने शाकिर की जमानत कराई। 26 सितंबर 2015 को वह कचहरी में पेशी पर आया था, तभी दोनों पुलिस वालों से सेटिंग कर महिला मित्र और शाकिर उसे फूल बाग कॉलोनी निवासी राजेंद्र प्रसाद के घर पर ले गए थे। यहां महिला मित्र के साथ अलग कमरे में चला गया और पुलिस वाले बाहर बैठे रहे। कमरे में पीछे से निकलकर शाकिर बाइक से उसे आगरा लेकर चला गया। नजाकत ने पुलिस से सेटिंग कर महिला मित्र की मदद से बिलाल के परिजनों पर प्रतापगढ़ और मेरठ के देहलीगेट थाने में मुकदमे दर्ज कराए थे। बाद में पुलिस ने एफआर लगा दी थी।
 

विज्ञापन
Nazakat, absconding from custody, arrested after seven years, changed name and then became Baba
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के शहरों में भी पहुंचा
आगरा में तीन महीने रुकने के बाद ममेरे भाई तस्लीम के पास शिमला हिमाचल प्रदेश में चला गया। सात महीने बाद हरियाणा के हिसार में परिचित बलदेव के घर आठ महीने रहा। उसके बाद राजस्थान, मिर्जापुर, सोनभद्र रहा। प्रयागराज में एक मंदिर में वाराणसी की महिला पूजा के साथ बाबा बनकर रहा। इसके बाद पश्चिम बंगाल में परिचित सुभाष घोष के यहां रहा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed