मेरठ में दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स मॉल के सामने शताब्दी नगर स्टेशन तक जल्द ही नमो भारत रैपिड ट्रेन का संचालन हो सकेगा। इस स्टेशन का निमार्ण कार्य पूरा हो चुका है, अब फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है। विभिन्न तकनीकी समस्याओं को दूर किया जा रहा है। इन्हें दूर करके ट्रेन संचालन सुचारु कर कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी का निरीक्षण कराया जाएगा। उनकी स्वीकृति के बाद ही संचालन संभव होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि अब अप्रैल के अंत तक नमो भारत ट्रेन का संचालन शताब्दीनगर तक संभव होगा। ट्रेन का ट्रायल रन भी लगातार जारी है।
Namo Bharat: शताब्दीनगर स्टेशन का निर्माण पूरा, जल्द फर्राटा भरेंगी नमो भारत और मेट्रो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 09 Apr 2025 05:22 PM IST
सार
मेरठ मेट्रो व नमो भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मेरठ से दिल्ली जाने वाले यात्री जल्द ही शताब्दीनगर स्टेशन से इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। इस स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन