उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर बुधवार देर रात हुए हादसे के बाद सड़क पर दिल दहला देने वाला मंजर नजर आया। घटनास्थल पर करीब दस मीटर की दूरी तक खून पड़ा था, जिसे बाद में मिट्टी डालकर छिपा दिया गया। साथ ही हादसे का शिकार हुए प्रवासी मजदूरों के कपड़े, कई जोड़ी चप्पलें और पॉलीथिन के पैकटों में पैक खाद्य सामग्री पड़ी हुई थी। कुछ अन्य सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा था, जो हादसे की भयावहता को बयां कर रहा था। यह मंजर जिसने भी देखा तो, सिहरन पैदा हो गई। आगे देखिए तस्वीरें-
खौफनाक मंजर देख दहल गया दिल, मजदूरों के खून से सनी थी सड़क, तस्वीरें बयां कर रही मौत का दर्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 15 May 2020 01:01 AM IST
हादसे के बाद चौकी पुलिस की भूमिका पर सवाल
विज्ञापन