फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'सौरभ की हत्या करोगे तो तुम्हारी मां की आत्मा को शांति मिलेगी...' साहिल से कहती थी मुस्कान; खुले कई राज

Thu, 20 Mar 2025 11:20 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 20 Mar 2025 11:20 AM IST
सार

Meerut Murder Case Update: साहिल अपनी मां को बहुत प्यार करता था, मां के बारे में अक्सर मुस्कान से बातचीत किया करता था। साहिल की कमजोरी मुस्कान समझ गई और वह बार-बार फर्जी आईडी से मैसेज कर साहिल को सौरभ का हत्या करने की बात लिखती थी। पढ़ें चौंकाने वाले खुलासे।

विज्ञापन
Muskaan used to tell Sahil that if you kill Saurabh your mother s soul will rest in peace
साैरभ के साथ मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

स्नैप चैट पर साहिल और मुस्कान आपस में बातचीत करते थे। स्नैप चैट पर मुस्कान ने कई फर्जी आईडी भी बना रखी थी। वह सौरभ की हत्या करने के लिए स्नैप चैट पर फर्जी आईडी से साहिल को मैसेज किया करती थी। वह साहिल से कहती थी कि तुम अगर सौरभ का वध (हत्या) कर दोगे तो तुम्हारी मां की आत्मा को शांति मिलेगी। साहिल की मां ज्योति थीं, जिनकी करीब 17 साल पहले मृत्यु हो चुकी है।

Muskaan used to tell Sahil that if you kill Saurabh your mother s soul will rest in peace
saurabh murder case - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी ने बताया कि साहिल अपनी मां को बहुत प्यार करता था, मां के बारे में अक्सर मुस्कान से बातचीत किया करता था। साहिल की कमजोरी मुस्कान समझ गई और वह बार-बार फर्जी आईडी से मैसेज कर साहिल को सौरभ का हत्या करने की बात लिखती थी। स्नैप चैट पर मुस्कान ने सौरभ की भी फर्जी आईडी बना रखी थी। सौरभ की आईडी से मुस्कान लिखा करती थी कि मेरे मां-बाप मुझे मारना चाहते हैं, ताकि लोग समझें कि सौरभ लिख रहा है और सौरभ की हत्या के बाद उसके परिजनों को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराएं और मुस्कान व साहिल बच जाएं। 

Muskaan used to tell Sahil that if you kill Saurabh your mother s soul will rest in peace
मेरठ मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

शिमला में पति-पत्नी बनकर लिया था कमरा
शिमला में मुस्कान और साहिल ने खुद को पति पत्नी बताकर होटल में कमरा लिया था, क्योंकि बिना पति-पत्नी के दरअसल होटल में कमरा नहीं मिल रहा था। 

यह भी पढ़ें- साहिल-मुस्कान की दरिंदगी: कटे सिर और हाथों संग सोया प्रेमी, धड़ के साथ मुस्कान ने किया ये काम... पढ़ें खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Muskaan used to tell Sahil that if you kill Saurabh your mother s soul will rest in peace
आरोपी मुस्कान और प्रेमी साहिल शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए आया था सौरभ मेरठ
पत्नी और बेटी का जन्मदिन मनाने के अलावा सौरभ का मेरठ आने का कारण यह भी था कि वह अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण करा लेगा। इसके बाद वह वापस लंदन लौट जाएगा। आरोपियों ने उसका पासपोर्ट भी छिपा दिया था, ताकि वह वापस लंदन न जा सके और उसकी हत्या कर दी जाए।

विज्ञापन
Muskaan used to tell Sahil that if you kill Saurabh your mother s soul will rest in peace
मृतक साैरभ - फोटो : अमर उजाला

जिद पर अड़ी बेटी, पापा से बात करा दो
सोमवार को जब मुस्कान मेरठ पहुंची तो बेटी पीहू ने पापा सौरभ से बातचीत कराने के लिए कहा। इस पर मुस्कान ने पीहू को कहा कि पापा डयूटी पर बाहर गए हुए हैं, अभी बातचीत नहीं हो सकती। यह बात सुनकर पीहू ने रोना शुरु कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed