कहते हैं कि एक मां अपनी औलाद के लिए माैत से भी लड़ जाताी है। ऐसी ही एक घटना मेरठ के सरधना में सामने आई है। यहां एक पिता अपनी तीन बेटियों को नहर में फेंकने पहुंच गया। पत्नी ने बेटियों की जान लेने का विरोध किया तो पीट-पीटकर उसे ही अधमरा कर दिया।
क्रोधित पिता ने विरोध करने पर पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर दी। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उसने अपनी तीनों बेटियों को बचा लिया। वहीं आरोपी पिता माैका पाकर फरार हो गया।
यह मामला सरधना के मढियाई गांव का है। गांव निवासी कामिल ने बताया कि उसकी बहन नाजमा की शादी 10 वर्ष पहले दिल्ली के युवक से हुई थी। नाजमा के चार बेटियां हो गईं। एक बेटी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। बेटा नहीं होने से नाजमा का शौहर नाराज रहता था। नाजमा से मारपीट करता था। इसके चलते नाजमा अपने मायके आ गई थी।
कामिल ने बताया कि बुधवार शाम को वह शराब पीकर घर आया और तीनों बेटियों सना(5), अलसिफा (4) व फिजा (3) को गंगनहर में फेंकने की बात कहकर साथ ले जाने लगा। नाजमा ने विरोध किया तो उसकी डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी। नाजमा के मुंह और कमर पर गंभीर चोट आई।
मारपीट के दाैरान नाजमा को शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी तीनों बेटियों को साथ लेकर गंगनहर के किनारे पहुंच गया था। ग्रामीणों ने उसे रोका तो उनके साथ भी गाली-गलौज की। ग्रामीणों ने तीनों बेटियों को छुड़ा लिया। वहीं आरोपी माैके से भाग निकला।
5 of 5
घायल मां
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने गंभीर रूप से घायल नाजमा को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि सरधना थाना प्रभारी से जानकारी की जा रही है। सरधना थाने में मामले में तहरीर दी गई है।