फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां-बेटियों की दर्दनाक मौत: बंद फाटक के नीचे से ठेला लेकर निकल रहा था परिवार, अचानक आ गई ट्रेन, उड़े चिथड़े

Sun, 29 Oct 2023 10:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Oct 2023 10:14 PM IST
सार

कंकर खेड़ा में कासमपुर फाटक पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से महिला सहित उसकी दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Mother and two daughters died after hitting with Vande Bharat, family was crossing the track with a cart
रोता बिलखता पिता - फोटो : Amar Ujala

कंकर खेड़ा में कासमपुर फाटक पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से महिला सहित उसकी दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी और बेटियों के शव देख पिता का रो -रोकर बुरा हाल। युवक बंद फाटक के नीचे से ठेला निकल रहा था। घटना की जानकारी होने के बाद एसएसपी व दीपक मीणा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने पंचनामा भरकर तीनों शवों को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Mother and two daughters died after hitting with Vande Bharat, family was crossing the track with a cart
मौके पर जमा लोग - फोटो : Amar Ujala

लाल कुर्ती थाना क्षेत्र के राजवान बड़ा बाजार निवासी नरेश (45) पुत्र टीकाराम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। नरेश के परिवार में पत्नी मोना (40), बेटी इशिका (14) व सात वर्षीय छोटी बेटी चारु थी। वहीं बड़ा बेटा आशीष जेल में बंद है। पीड़ित नरेश ने बताया कि वह अपने अपनी पत्नी और दोनों बेटियों को लेकर रिक्शा से अपनी बहन लक्ष्मी निवासी अशोकपुरी के घर आ रहा था। नरेश का छोटा भाई विष्णु भी अशोकपुरी में रहता है।

Mother and two daughters died after hitting with Vande Bharat, family was crossing the track with a cart
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : amar ujala digital

पीड़ित के अनुसार वह अपने बेटे आशीष के लिए जमानती की तलाश कर रहा था, जिसके लिए उसने अपनी बहन लक्ष्मी से बात की थी। वह रविवार शाम अपने परिवार को लेकर रिक्शा से अशोक पुरी आ रहा था।

इसी बीच कासमपुर फाटक के पास वंदे भारत ट्रेन आने की वजह से बैरियर गिरे हुए थे, लेकिन नरेश ने फाटक के नीचे से ठेला निकाल कर रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश की थी। नरेश जैसे ही दूसरे फाटक के पास पहुंचा। इसी बीच दिल्ली की तरफ से आ रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से नरेश की पत्नी व दोनों बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother and two daughters died after hitting with Vande Bharat, family was crossing the track with a cart
मौके पर पड़े शव - फोटो : Amar Ujala

परिवार को ट्रेन की चपेट में आता देख नरेश की चीख निकल गई। हादसे को देखकर फाटक के पास खड़े लोगों की रूह कांप गई। ट्रेन के निकलने के बाद युवक घटनास्थल की तरफ दौड़ा। जहां उसने देखा की पत्नी सहित दोनों बेटियों की मौत हो चुकी है। तीनों के शव देखकर वह बेहोश हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन
Mother and two daughters died after hitting with Vande Bharat, family was crossing the track with a cart
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर सदर थाना, कंकरखेड़ा, जीआरपी व आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। कासमपुर फाटक के पास हादसे की सूचना पर लोगों की भीड़ भी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ी। बताया गया कि लगभग दो घंटे तक तीनों के शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed