फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुबई से सकुशल वापस लौटी मेरठ से लापता युवती, पाकिस्तानी नदीम ने ऐसे फंसाया था प्रेमजाल में

Wed, 11 Dec 2019 04:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 Dec 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
Missing girl from Kanker Khera will soon be brought to Meerut from Dubai,
पाकिस्तानी युवक नदीम - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी युवक के प्रेमजाल में फंसी मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी व्यापारी की बेटी सकुशल मेरठ पहुंच चुकी है। परिजनों ने उसके घर पहुंचने की पुष्टि की है। यह युवती आठ नवंबर को अपने घर से सात हजार रुपये लेकर लापता हो गई थी। पुलिस जांचपड़ताल के बाद युवती की लोकेशन दिल्ली और फिर दुबई में मिली थी। इसके बाद से ही मेरठ पुलिस युवती को उसके परिजनों तक वापस लाने की कवायद में जुटी हुई थी। आगे जानें आखिर कैसे पाकिस्तानी युवक नदीम के प्यार में पड़ गई थी व्यापारी की बेटी -

Missing girl from Kanker Khera will soon be brought to Meerut from Dubai,
nadeem - फोटो : इंस्टाग्राम

मेरठ के कंकरखेड़ा की रहने वाली युवती घर से अचानक लापता हो गई। पुलिस कार्रवाई के बाद जांच पड़ताल शुरू हुई और मामले में लगातार खुलासे होने लगे। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया अंकाउट की जांच के बाद युवती के लापता होने के मामले में कई सुराग हासिल हुए। जिसके बाद उसका पता लगा लिया गया।

Missing girl from Kanker Khera will soon be brought to Meerut from Dubai,
पाकिस्तानी युवक नदीम का सोशल मीडिया प्रोफाइल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार युवती फेसबुक और इंस्टाग्राम पर नदीम नाम के युवक से जुड़ी थी। यह युवक पाकिस्तान का रहने वाला है। लापता होने के बाद युवती की आखिरी लोकेशन दिल्ली और फिर दुबई में पाई गई। विदेशी क्षेत्रीय पंजीयन कार्यालय (एफआरआरओ) से संपर्क किया गया। वहीं पाकिस्तानी युवक नदीम का पता निकाला गया और उससे बात की गई। हालांकि उसने युवती के अपने साथ होने से इनकार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Missing girl from Kanker Khera will soon be brought to Meerut from Dubai,
nadeem - फोटो : इंस्टाग्राम

बताया गया कि नदीम दुबई में एक होटल में इलेक्ट्रिशियन है। वह लगातार युवती से चैट करता था। उसके प्रेमजाल में फंसकर युवती ने अपना पासपोर्ट बनवाया और योजना बनाई और लापता हो गई। वह किसी प्ले स्कूल में पढ़ा भी रही थी। 

विज्ञापन
Missing girl from Kanker Khera will soon be brought to Meerut from Dubai,
nadeem - फोटो : इंस्टाग्राम

आठ नवंबर की सुबह वह पढ़ाने के बहाने घर से निकली थी। इस दौरान युवती ने स्कूल की निर्धारित ड्रेस पहनी थी लेकिन कुछ समय बाद उसने कपड़े बदल लिए थे। युवती अपने साथ पासपोर्ट, शैक्षिक प्रमाण पत्र और सात हजार रुपये लेकर लापता हो गई थी। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed