गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाए जाने, बकाया भुगतान दिलाने की मांग, गन्ने की पत्ती और धान की पराली जलाने पर किसानों पर मुकदमे दर्ज कराने से नाराज भाकियू व किसान कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पश्चिमी यूपी के अलग अलग जिलों में किसान विरोध प्रदर्शन करने को सड़कों पर उतर आए। आगे तस्वीरों में देखें आखिर कैसे सरकार की नीतियों के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन: -
पश्चिमी यूपी में घोषित मूल्य को लेकर भड़का किसानों को गुस्सा, कहीं जाम, तो कहीं गन्ने की जलाई होली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मेरठ के दौराला थाने के सामने हाईवे पर दोनों ओर डेरा डालकर जाम लगाया। पुलिस ने भाकियू पदाधिकारी को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और धरने पर बैठ गए।
भाकियू के चक्का जाम को देखते हुए बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। जाम लगने के दौरान सीओ दौराला एसडीएम सरधना ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस की भाकियू कार्यकर्ताओं से तीखी नोकझोंक हो गई। वहीं दूसरी ओर हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लगने से यात्री खासा परेशान रहे।
मुज़फ्फरनगर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ने की होली जलाई और हाईवे जाम कर दिया। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद ही किसानों ने जाम खुलवाया। मेरठ करनाल हाईवे पर दबथवा में भारतीय किसान यूनियन द्वारा जाम लगाया गया। एसडीएम अमित कुमार भारतीय व सीओ को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपे।
गन्ना बढ़ोतरी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने दौराला थाने के सामने हाईवे पर दोनों ओर धरे डालकर जाम लगा दिया पुलिस ने भाकियू पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और धरने पर बैठ गए। जाम लगने के दौरान सीओ दौराला एसडीएम सरधना किसानों को समझाने के लिए पहुंचे जहां भाकियू कार्यकर्ताओं की अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। वहीं हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लगने से यात्री परेशान। परतापुर के मोहद्दीनपुर शुगर मिल के सामने लगाया जाम
गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी नहीं होने से नाराज भाकियू के बैनर तले किसानों ने सहारनपुर जनपद में छह जगहों पर प्रदर्शन किया। फतेहपुर-देहरादून, सहारनपुर-हरियाणा हाईवे, छूटमलपुर में देहरादून-सहारनपुर हाईवे आदि को किसानों ने कई जगहों पर जाम किया। किसानों ने हाईवे जाम करने के साथ कई जगहों पर गन्ने की होली भी जलाई। सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। हाईवे जाम होने की वजह से जाम से आमजन बेहाल रहा।