फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas: मसीहा के स्वागत में झूमने को तैयार लोग, रोशनी से जगमगाए गिरजाघर

Tue, 22 Dec 2020 05:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Dec 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
merry Christmas: people ready to celebrate the reception of Christ, the church shines with light
सेंट जोसेफ चर्च, मेरठ - फोटो : अमर उजाला

चरनी में जन्मेगा मसीहा, लाएगा खुशियां अपार। मसीहा के स्वागत की खुशी में सभी झूमने को तैयार हैं। कोरोना के कारण इस बार क्रिसमस के रंग हल्के जरूर हैं, लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं है। मेरठ में शहर के सभी चर्चों में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे इसे लेकर तैयारियों पूरी हो चुकी हैं। वहीं जिले भर में चर्च रंग बिरंगी रोशनी में नहाए हुए हैं।



शहर में ईसाई समुदाय के लोगों ने क्रिसमस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्लम केक बनाने के लिए वाइन और फलों के रस में मेवे भिगोए जा रहे हैं। इसके साथ ही घर की सफाई व रंग बिरंगी लाइटों से सजावट भी शुरू हो चुकी है।

merry Christmas: people ready to celebrate the reception of Christ, the church shines with light
रोशनी से सजा चर्च - फोटो : अमर उजाला

मिशन कंपाउंड, कैंट, साकेत और शहर के अन्य इलाकों में ईसाई परिवार रहते हैं। इन परिवारों में इन दिनों यीशु के स्वागत की तैयारी चल रही है। परिवारों में मेहमानों के स्वागत के लिए भी व्यंजनों की सूची तैयार की जा रही हैं, वहीं उपहारों की खरीदारी भी चालू है।

 

merry Christmas: people ready to celebrate the reception of Christ, the church shines with light
सेंट थॉमस चर्च, मेरठ - फोटो : अमर उजाला

बेटी के लिए सजाया
बच्चा पार्क निवासी अनुभूति सेम्यूअल अपनी बेटी के लिए क्रिसमस ट्री सजा रही हैं। अनुभूति कहती है मेरी बेटी सांता से मिलने के लिए बहुत उत्साहित है, इसलिए 15 दिन पहले से क्रिसमस ट्री बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
merry Christmas: people ready to celebrate the reception of Christ, the church shines with light
christmas 2020, church Meerut - फोटो : अमर उजाला

नहीं करेंगे बड़ा आयोजन
मिशन कंपाउंड निवासी माया जॉन क्रिसमस की तैयारी में जुटी हैं। वह कहती हैं इस साल बड़ा आयोजन तो नहीं करेंगे, इसलिए कुछ पुरानी और नई चीजों से सजावटी सामान बनाकर घर सजा रही हूं, ताकि त्योहार की रौनक बनी रहे।

 

विज्ञापन
merry Christmas: people ready to celebrate the reception of Christ, the church shines with light
चर्च में प्रभू ईशू के लिए बनाई गई झोंपड़ी - फोटो : अमर उजाला

केक मिक्सिंग सेरेमनी से शुरुआत
मिशन कंपाउंड निवासी शुभ्रा लायल शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल के साथ ही घर भी देखना होता है, ऐसे में पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। केक मिक्सिंग सेरेमनी की तैयारी चल रही है। दस दिन पहले ही मेवों को वाइन और फलों के रस में भिगोकर रख दिया है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed