मेरठ से सटे हस्तिनापुर कस्बे में शनिवार सुबह एक विवाहिता का शव उसके कमरे में बेड पर पड़ा मिला। जबकि कमरे का सामान फैला हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो सारा मामला साफ हो गया। आगे जानें आखिर कैसे दहेजलोभी पति और उसके परिजनों ने एक मासूम बेटी को उतार दिया मौत के घाट: -
रात को सही-सलामत सोई थी फोटोग्राफर की पत्नी, सुबह कमरे का नजारा देख सन्न रह गया हर कोई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर से खादर मार्ग स्थित जैन श्वेतांबर धर्मशाला के सामने अनुराग उर्फ राजू का परिवार रहता है। राजू दिल्ली डीटीसी में ड्राइवर है। राजू के बड़े बेटे शिवांग की शादी तीन साल पहले समसपुर निवासी गजेंद्र की बेटी तनु से हुई थी। शिवांग फोटोग्राफर है और काम के सिलसिले में जयपुर में है।
अनुराग उर्फ राजू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह अपने काम पर गया था। घर में उसकी पत्नी, छोटा बेटा व शिवांग की बहू तनु थी। सुबह अनुराग दिल्ली से वापस लौटा तो घर के दरवाजे खुले थे।
अंदर जाकर देखा तो तनु अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ी थी और कमरे का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। अनुराग का शोर सुनकर एकत्र हुए लोगों ने कमरे का नजारा देखा तो सभी सन्न रह गए।
मृतका के ससुराल वालों ने शुरुआती दौर में बदमाशों द्वारा लूटपाट के दौरान तनु की हत्या की बात कही। वहीं मामले की जानकारी तनु के मायके वालों को दी।
घटना की जानकारी पर पहुंची तनु की मां बबली व अन्य परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया और सबूत जुटाए।
एसपी देहात अविनाश पांडेय, सीओ मवाना यूएन मिश्र पहुंचे। पुलिस ससुराल व मायके पक्ष से अलग-अलग घटना की जानकारी ली। ससुराल पक्ष ने बदमाशों द्वारा तनु की हत्या किए जाने की बात कही। वहीं मायके पक्ष ने दहेज हत्या की बात कही।