फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut two brothers sexual assault with a 15 year old sister for four years

शर्मनाक! छोटी बहन से 4 साल तक दरिंदगी करते रहे दो सगे भाई, वीडियो देख सन्न रह गए पुलिस अफसर

Thu, 18 Oct 2018 06:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 18 Oct 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
Meerut two brothers sexual assault with a 15 year old sister for four years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भाई- बहन के पवित्र रिश्ते को तार- तार कर देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर पुलिस अधिकारी भी हैरान है। चार साल तक पीड़ित छात्रा अपने सगे भाइयों की हैवानियत का दर्द झेलती रही लेकिन, एक दिन पीड़िता ने हिम्मत की और एक संस्था के साथ एसपी सिटी कार्यालय पहुंच गई। वहां उसने एसपी सिटी को मोबाइल दिखाया तो उसमें अश्लील वीडियो देख पुलिस अफसर भी सन्न रह गए। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला यूपी के मेरठ जिले का है।

विज्ञापन


दोनों भाई अपनी 15 साल की सगी बहन से चार साल तक दुष्कर्म करते रहे। किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में एसपी सिटी के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी के अनुसार इंटर की पढ़ाई करने वाली पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके दोनों बड़े भाई करीब चार साल से उसके साथ दुष्कर्म करते आ रहे थे। वह विरोध करती थी तो उसे तरह-तरह की धमकी देते थे। यहां तक धमकी देते थे कि यदि किसी को भी बताया तो जान से मार देंगे। पीड़िता के सिर से पिता का साया भी उठ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut two brothers sexual assault with a 15 year old sister for four years
महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।

मजबूर होकर उत्पीड़न को सह रही थी पीड़िता
बुधवार को यह पीड़िता एक सामाजिक संस्था की पदाधिकारियों की मदद से एसपी सिटी रणविजय सिंह के कार्यालय पहुंची और अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया। एसपी सिटी ने पहले इसे पारिवारिक मामला समझा। लेकिन पीड़िता ने अपना मोबाइल फोन एसपी सिटी को दिखाया तो उसमें आपत्तिजनक वीडियो क्लिप देखने के बाद दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सबूतों के आधार पर दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद दोनों भाइयों को जेल भेज दिया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed