मेरठ के खरखौदा में पैतृक जमीन के विवाद में हापुड़ के गांव दोयमी निवासी तुषार त्यागी (24) की सनसनीखेज हत्या के मामले में आरोपी पूर्व हिस्ट्रीशीटर पिता सुंदर त्यागी के संबंध में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। परिजनों के मुताबिक, सुंदर त्यागी ने लगभग दो दशक (20 साल) पहले अपना गांव और जिला छोड़ दिया था। वह देहरादून में अपनी पहचान छुपाकर विकास सुमन के नाम से प्रॉपर्टी डीलिंग का धंधा कर रहा था।
पुलिस की शुरुआती पड़ताल में भी यह बात सामने आई है कि वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी और लाइसेंसी पिस्टल इसी फर्जी नाम (विकास सुमन) से रजिस्टर्ड हैं। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
2 of 12
फ्लाईओवर के नीचे खड़ी तुषार की कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार रात ठीक 12 बजे तुषार की बहन मोना त्यागी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी थी कि उसके पिता सुंदर त्यागी उर्फ राजीव ने भाई तुषार की हत्या कर दी है। इसके बाद तुषार की पत्नी शिखा की तहरीर पर पुलिस ने राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल (आरएनडी) हापुड़ के जिलाध्यक्ष अरविंद त्यागी उर्फ बिट्टू त्यागी और तरुण त्यागी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
3 of 12
तुषार त्यागी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिखा के अनुसार, सोमवार रात 8 बजे तुषार को किसी ने फोन कर खाना लेकर बुलाया था। रात 9 बजे तुषार ने फोन कर बताया कि कुछ लोग उसे एकांत में ले जा रहे हैं और वे उसकी हत्या कर सकते हैं। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
4 of 12
तुषार त्यागी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में तुषार का शव मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर कैली अंडरपास सर्विस रोड पर उसी की स्कॉर्पियो गाड़ी से बरामद हुआ। मंगलवार देर रात पुलिस ने खुलासा करते हुए सुंदर त्यागी और उसके साथी अमित वेदवान (निवासी देहरादून) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
5 of 12
तुषार त्यागी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां के नाम की 15 बीघा जमीन बेचना चाहता था तुषार
पूछताछ में हत्यारोपी पिता सुंदर त्यागी ने पुलिस को बताया कि गांव में उसकी कुल 36 बीघा कृषि भूमि है। इसमें से 15 बीघा जमीन सुंदर की पत्नी के नाम है। 15 बीघा जमीन सुंदर की मां के नाम है। 06 बीघा जमीन स्वयं सुंदर त्यागी के नाम है। सुंदर ने बताया कि तुषार अपनी दादी के नाम वाली 15 बीघा जमीन को बेचने की फिराक में था, जिसका वह विरोध कर रहा था। इसी विवाद में उसने बेटे की हत्या कर दी।