फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: सुबह और रात को फैलने लगी स्मॉग की चादर, होने लगी आंखों में जलन, फूलने लगीं सांसे

Tue, 01 Nov 2022 12:09 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Nov 2022 12:09 PM IST
विज्ञापन
Meerut: The smog started spreading in the morning and night burning in the eyes breathlessness started
स्मॉग - फोटो : amar ujala

स्मॉग करने लगा वार...सावधान न रहे तो हो जाएंगे बीमार....जी हां हम बात कर रहें है  मेरठ की जहां सुबह और रात को स्मॉग की चादर फैलने लगी है। जिससे आंखों में जलन और सांस के रोगियों की सांसे फूलने लगी हैं।



स्मॉग से हो सकती हैं ये समस्याएं
आंखों में जलन, श्वास संबंधी परेशानियां, फेफड़ों में संक्रमण, घबराहट, सिरदर्द, तनावए अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और त्वचा संबंधी बीमारियां। 

सामान्यत: वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 0 से 50 के बीच ही होना चाहिए, लेकिन यह लगातार खराब स्थिति में है। पिछले 10 दिनों में तीन बार 300 से ज्यादा, चार बार 25 से अधिक और तीन बार 225 से अधिक रहा है। नतीजतन, जहरीली हवा लोगों के फेफड़ों में पहुंच रही है। ऐसा ही रहा तो सेहत के लिए यह बहुत खतरनाक होगा।

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण प्रकरण:   दो पक्षों में गुटबाजी तेज, माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस फोर्स की गई तैनात

मेरठ में एयर क्वालिटी इंडेक्स दीपावली की रात में सबसे ज्यादा 380 तक पहुंच गया था। पिछले दो दिन से एयर क्वालिटी इंडेक्स 250 से अधिक है। आशंका है कि आने वाले दिनों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 तक पहुंच सकता है, लिहाजा सावधान रहने की जरूरत है। 

Meerut: The smog started spreading in the morning and night burning in the eyes breathlessness started
meerut smog - फोटो : अमर उजाला
आमतौर पर जब ठंडी हवा किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर पहुंचती है तब स्मॉग बनता है। स्मॉग में पानी की बूंदों के साथ धूल और हवा में मौजूद जहरीले तत्व जैसे नाइट्रोजन ऑक्साइड और ऑर्गेनिक कंपाउंड मिलकर नीचे की तरफ  गहरी परत बना लेते हैं।
Meerut: The smog started spreading in the morning and night burning in the eyes breathlessness started
मेरठ स्मॉग - फोटो : amar ujala
सर्दियों के दौरान ट्रैफिक और तापमान के कारण वातावरण में प्रदूषण का स्तर बढ़ता है और हवा की गति कम होती है। यह धुआं और धुंध को एक जगह स्थिर होकर स्मॉग को बनाती है और धरती के समीप जहां लोग सांस ले रहे हैं, वहां अधिक प्रदूषण को बढ़ा देती है। इससे दृश्यता बाधित होती है और पर्यावरण को भी अस्त-व्यस्त कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: The smog started spreading in the morning and night burning in the eyes breathlessness started
smog in Meerut - फोटो : अमर उजाला
पिछले 10 दिन का मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स

तारीख             एक्यूआई 
22 अक्तूबर      318
23 अक्तूबर      270
24 अक्तूबर      380
25 अक्तूबर      280
26 अक्तूबर      243
27 अक्तूबर     316
28 अक्तूबर     248
29 अक्तूबर     268
30  अक्तूबर    230
31 अक्तूबर      251

विज्ञापन
Meerut: The smog started spreading in the morning and night burning in the eyes breathlessness started
सड़क पर छाई धुंध की चादर - फोटो : अमर उजाला

ये हैं एक्यूआई के मानक 
0 से 50: वायु शुद्ध है। 
51 से 100: वायु की शुद्धता संतोषजनक।  
101 से 200: न ज्यादा अच्छी, न बहुत अधिक खराब। 
201 से 300: वायु खराब है। 
301 से 400: वायु बेहद खराब है। 
401 से 500: स्थिति बहुत गंभीर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed