फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश-दुनिया की बुलंदियां छू रहे मेरठ के सितारे: अमर उजाला कार्यक्रम में साझा किए कामयाबी के किस्से, सोशल मीडिया को लेकर बताई ये खास बातें

Sat, 09 Oct 2021 11:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Oct 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Meerut stars have tell stories of their success in Amar Ujala program and give important information about social media
अमर उजाला कार्यक्रम में पहुंचे मेरठ के सितारे। - फोटो : amar ujala

वो जमाना गया, जब लोग सिर्फ बॉलीवुड सितारों के ही दीवाने हुए करते थे। सोशल मीडिया आज एक ऐसा प्लेटफार्म बनकर उभरा है जिसने टैलेंट को एक नया मुकाम दिया है। आज गांव में रहने वाले लोगों के हुनर की भी दुनिया दीवानी हो रही है। अपने मेरठ में भी ऐसे सितारों की कमी नहीं है, जिनके सोशल मीडिया पर देश-दुनिया में लाखों चाहने वाले हैं। 



मेरठ में शनिवार को ऐसे ही सितारों ने अमर उजाला कार्यालय में हुए संवाद कार्यक्रम में अपने सफर की शुरुआत से कामयाबी तक की कहानी साझा की। हर किसी ने यही कहा कि सोशल मीडिया में कॅरिअर और आमदनी के असीमित अवसर हैं। इस प्लेटफार्म पर आप अपने हुनर से शोहरत की बुलंदियों को छू सकते हैं। बस जो करें ईमानदारी से करें। सही कंटेंट ही लोगों तक पहुंचाएं।

Meerut stars have tell stories of their success in Amar Ujala program and give important information about social media
प्रख्यात कवयित्री डॉ. अनामिका जैन अंबर - फोटो : amar ujala

ईमानदारी के दायरे में रहकर काम करें, मिलेगी कामयाबी 
प्रख्यात कवयित्री डॉ. अनामिका जैन अंबर दुनिया भर में काव्य पाठ कर चुकी हैं। कोरोना से पहले वे सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं थीं। लेकिन जब सबकुछ बंद हो गया तो उन्होंने देखा कि यूट्यूब पर उनके बहुत से वीडियो चल रहे हैं। अनामिका बताती हैं कि उन्हें लगा कि मेरे वीडियो दूसरे लोग अपने चैनल पर डाल रहे हैं तो मैं क्यों नहीं कर सकती। इसके बाद यूट्यूब चैनल बनाया। अब तक सवा दो लाख सब्सक्राइबर हो चुके हैं। फेसबुक पर फैन फॉलोइंग 22 लाख है। वे युवाओं को सलाह देती हैं कि अपने टैलेंट का सही उपयोग करें। लोगों तक सही जानकारी पहुंचाएं। दुरुपयोग बिलकुल न करें। आज जो हुनरमंद बड़े पर्दे और टीवी तक नहीं पहुंच सकते हैं, वे सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए आगे बढ़ सकते हैं। इंसानियत के दायरे में रहकर काम करें, कामयाबी जरूर मिलेगी। वे कहती हैं कि सोशल मीडिया पर एक निर्धारित समय ही दें। पढ़ाई, नौकरी या अगर आप घर की कोई जिम्मेदारी संभालते हैं तो वह इससे प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

Meerut stars have tell stories of their success in Amar Ujala program and give important information about social media
सोमबीर। - फोटो : amar ujala

सपने कभी खत्म नहीं होते 
मेरठ के पबरसा गांव के रहने वाले 63 वर्षीय सोमबीर सिंह के सोशल मीडिया में लाखों दीवाने हैं। एक दिन वीडियो नहीं अपलोड करते तो लोग मैसेज करने लगते हैं। सोमबीर सिंह बताते हैं कि पढ़ाई में मन नहीं लगता था, एक्टिंग करने मुंबई तक पहुंच गए। एक-दो सीरियल में काम किया लेकिन सपने पूरे नहीं हुए। लगातार सपने देखने वाले सोमबीर सिंह ने 2012 में सोमबीर सिंह पूनिया नाम से यूट्यूब चैनल बनाकर नई शुरुआत की। अब उन्होंने दूसरा चैनल किसान की सोच के नाम से बनाया है। एक चैनल पर छह लाख 35 हजार और दूसरे पर एक लाख 88 हजार सब्सक्राइबर हैं। वे किसानों को खेती को आगे बढ़ाने के लिए ट्रैक्टर-दवाई आदि की जानकारी देते हें। गांव के बदले स्वरूप को दिखाते हैं। वे कहते हैं कि आजकल बहुत से युवा अपना यूट्यूब चैनल बनाकर उस पर दूसरों की वीडियो चोरी करके डाल देते हैं। ये गलत है। कोई भी कार्य हो तो ईमानदारी से हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut stars have tell stories of their success in Amar Ujala program and give important information about social media
संध्या। - फोटो : amar ujala

कोई भी फील्ड हो मेहनत से मिलेगी सफलता 
संध्या पीयूष गर्ग ने खाना बनाने को अपने कॅरिअर में शामिल कर लिया। वे संध्या किचन नाम से फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल चलाती हैं। उनके पांच हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। वे बताती हैं कि कोई भी क्षेत्र हो हरेक में मेहनत बहुत जरूरी है। वे वीडियो बनाती हैं तो कई-कई घंटे लग जाते हैं। ये ध्यान रखना पड़ता है कि जो आप वीडियो में रेसेपी बता रहे हैं, उसमें सौ फीसदी ईमानदारी होनी चाहिए। जायके के साथ ही लोगों की सेहत पर गलत प्रभाव न पड़े, इसको लेकर भी ध्यान रखना चाहिए। वे बताती हैं कि गृहिणी भी अपने भीतर के हुनर को सोशल मीडिया के माध्यम से आगे ला सकती हैं। सोशल मीडिया ने आज छोटे से गांव की महिला की रेसेपी को भी पूरी दुनिया तक पहुंचा दिया है। वे चैनल के जरिए अच्छी अर्निंग भी कर रही हैं।

विज्ञापन
Meerut stars have tell stories of their success in Amar Ujala program and give important information about social media
नंदिनी शर्मा। - फोटो : amar ujala

हुनर को कॅरिअर में बदलकर कर रहीं नाम 
23 वर्षीय बीटेक इंजीनियर नंदिनी शर्मा ने बचपन के हुनर को कॅरिअर में बदल दिया है। वे इंस्टाग्राम पर मिसपेंजी नाम से कार्टून-एनिमेशन ब्लॉगर हैं। उनके 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। वे बताती हैं कि आप पढ़ाई के साथ-साथ जिस बारे में जानकारी रखते हैं, उसको लेकर अपना चैनल या फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना सकते हैं। एजुकेशन के बारे में जानकारी दे सकते हैं। जॉब के अवसर कहां हैं। इसके अलावा टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी पर चैनल बना सकते हैं। मेहनत, लगन और धैर्य की यहां बहुत जरूरत है। एक दिन में या एक वीडियो से सफलता नहीं मिलती। जो भी करें पूरी जानकारी लेने के बाद करें। कोई भी जानकारी गलत शेयर न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed