फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौरभ हत्याकांड: जेल में मुस्कान और साहिल ने जताई ये इच्छा, बैरक में बदलते रहे करवटें; इन नौ लोगों से पूछताछ

Sun, 23 Mar 2025 08:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Mar 2025 08:22 AM IST
सार

सौरभ हत्याकांड में पुलिस की छानबीन में फिलहाल नौ लोग सामने आए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। ब्रह्मपुरी पुलिस सात लोगों से पूछताछ कर चुकी है। दो लोगों से पूछताछ बाकी है। 

विज्ञापन
Meerut Saurabh Murder Muskaan and her lover Sahil want to live in same barrack see photos
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुई सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। साहिल और मुस्कान से पूछताछ हुई तो उन्होंने कत्ल के बारे में सभी जानकारी दी थी। नवंबर में पहले कत्ल का प्लान बनाया था। इसके अलावा क्या-क्या सामान जुटाया और कहां से जुटाया, यह भी उन्होंने बताया। 


पुलिस की छानबीन में फिलहाल नौ लोग सामने आए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो 9 लोगों में चार दुकानदार, एक डाक्टर, एक कैमिस्ट, कैब चालक, किराएदार और वह खाता धारक शामिल हैं, जिनके खाते में रकम ट्रांसफर की गई थी। ब्रह्मपुरी पुलिस सात लोगों से पूछताछ कर चुकी है। दो लोगों से पूछताछ बाकी है। 

Meerut Saurabh Murder Muskaan and her lover Sahil want to live in same barrack see photos
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
साहिल-मुस्कान की हालत बिगड़ी 
मेरठ के ब्रह्मपुरी में पति सौरभ की हत्या करने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को जेल में तीन दिन से नींद नहीं आ रही है। वे रातभर करवटें बदलते रहते हैं। जेल में ड्रग्स और शराब न मिलने पर मुस्कान और साहिल की हालत बिगड़ गई है। बताया गया कि लंबे समय से दोनों नशा करते थे। हालत बिगड़ने पर जेल में ही डॉक्टरों ने इलाज किया और उनको दवाई भी दी। दोनों की लगातार सीसीटीवी से भी निगरानी हो रही है। 
Meerut Saurabh Murder Muskaan and her lover Sahil want to live in same barrack see photos
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
नशे की लत छुड़ाने का प्रयास
वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोनों बंदियों को अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दवाएं दीं। योग और नशा मुक्ति केंद्र के माध्यम से नशे की लत छुड़ाने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों एक ही बैरक में रहना चाहते हैं। उन्होंने इसकी मांग की है। हालांकि जेल में यह संभव नहीं है। पुलिस की पूछताछ में भी सामने आया था कि साहिल और मुस्कान नशा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Saurabh Murder Muskaan and her lover Sahil want to live in same barrack see photos
आरोपी मुस्कान और प्रेमी साहिल शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
साहिल और मुस्कान को नहीं आई नींद
नशे में ही दोनों ने सौरभ के सीने में चाकू घोपे थे। साहिल के घर से तो बीयर की बोतलें भी बरामद की गई थीं। शिमला और कसोल ले जाने वाले कैब चालक ने भी दोनों के नशा करने क बात पुलिस को बताई। दोनों ने रास्ते में और होटल में शराब की बोतल मंगाई थी। बीयर भी पी थी। बताया गया कि बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को साहिल और मुस्कान को नींद नहीं आई। 
विज्ञापन
Meerut Saurabh Murder Muskaan and her lover Sahil want to live in same barrack see photos
साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला
जेल में मुस्कान और साहिल से कोई मिलने नहीं पहुंचा
दोनों रातभर अपनी-अपनी बैरक में करवटें बदलते रहे। यह बात बंदी रक्षकों और जेल स्टाफ ने जेल वरिष्ठ अधीक्षक को बताई तो उन्होंने दोनों हत्यारोपी से बातचीत की। इसके बाद दोनों ने लंबे समय से नशा करने की बात कबूली है। दोनों में एल्कोहल विड्रॉल के लक्षण देखे गए हैं। दोनों को जेल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें रिलेक्स के लिए कुछ दवाएं दीं। यह भी सामने आया है कि अभी तक दोनों से मिलने के लिए जेल में कोई भी परिजन और रिश्तेदार या परिचित नहीं पहुंचा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed