यूपी के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड की गई क्रूरता से लोग हैरान है। सौरभ को उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मार डाला था। मारने के बाद दोनों हिमाचल में घूमने के लिए चले गए थे। वापस लौटने के बाद मामले का खुलासा हुआ। तब से हत्याकांड में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं। मुस्कान ने हिमाचल में प्रेमी साहिल का बर्थ-डे भी मनाया। होली पर भी जमकर मस्ती की। होली पर मस्ती के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। साहिल के बर्थ-डे वाले दिन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो भी अपलोड करती रही।
2 of 16
मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो में मुस्कान का चेहरा दिखा
मेरठ में हुए इस जघन्य हत्याकांड के बाद से मुस्कान के कई राज लोगों के सामने आ रहे हैं। लगातार नए वीडियो सामने आ रहे हैं। प्रेमी साहिल के जन्मदिन, होली पर डांस और पब में मौज मस्ती के बाद एक नया वीडियो सामने आया है। पब में मुस्कान और साहिल के डांस का 25 सेकंड का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में मुस्कान का चेहरा दिखता है, फिर साहिल डीजे की धुन पर झूमते हुए नजर आ रहा है।
3 of 16
साैरभ, पुलिस गिरफ्त में पत्नी मुस्कान व प्रेमी साहिल
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक डांस का नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक लड़की डांस करती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि इस वीडियो में डांस कर रही लड़की सौरभ की कातिल पत्नी मुस्कान है। हालांकि वायरल वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि डांस कर रही लड़की मुस्कान नहीं बल्कि कोई और है।
4 of 16
आरोपी साहिल व मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
कसोल के पब में किया एन्ज्वाय, खेली होली
आपको बता दें कि सौरभ की हत्या करने के बाद पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला शिमला और कसोल चले गए थे। काफी दिन तक घूमकर मौज-मस्ती की। कसौल में ही दोनों ने होली खेली। एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों रंगे हुए नजर आ रहे हैं।
5 of 16
साैरभ हत्याकांड, कातिल मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि हत्या करने के बाद दोनों शातिर 54 हजार रुपये की कैब बुक करके हिमाचल चले गए। वहां पर शिमला और कसोल में घूमे। वहां किस-किस होटल में कितने दिन बिताए, कहां-कहां घूमे, इन बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।