मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड की तरह ही बहसूमा के गांव अकबरपुर सादात में भी एक सनसनीखेज वारदात हुई है। अमित कश्यप की पत्नी रविता दूसरी मुस्कान बन गई। मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिल कर पति सौरभ की हत्या करके शव के टुकड़े कर उन्हें प्लास्टिक के नीले ड्रम में सीमेंट का घोल में सील कर दिया था। यहां रविता ने भी सांप से डसवा कर पति अमित को मारने की योजना बनाई थी। सांप उन्हें ही ना काट ले, इसलिए अमित की प्रेमी अमरदीप के साथ मिल कर गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में हत्या को हादसा दर्शाने के लिए अमित की कमर के नीचे सांप रख दिया।
2 of 11
मृतक युवक अमित
- फोटो : अमर उजाला
सांप रखने का प्लान भी रविता का ही था। उसके कहने पर ही प्रेमी अमरदीप एक हजार रुपये में वाइपर सांप खरीद कर लाया था। रविता ने अमरदीप के साथ मिल कर पहले से बनाई योजना के अनुसार, शनिवार रात को पति की हत्या करके रविवार सुबह सांप के डसने से अमित की मौत की कहानी भी गढ़ दी। यदि पुलिस शव का पोस्टमार्टम नहीं कराती तो अमित ही हत्या का कभी खुलासा नहीं होता। इस चौंकाने वाले खुलासे से पुलिस से लेकर हर कोई हैरत में है।
3 of 11
आरोपी प्रेमी अमरदीप
- फोटो : अमर उजाला
अमरदीप की मां बोली, दो घर बर्बाद कर दिए
हत्यारोपी अमरदीप (19) अविवाहित है। वह तीन भाइयों में वह सबसे छोटा है। ग्रामीणों ने बताया कि उसके बड़े भाई सोहन की तीन साल पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। छोटा भाई सोनू शादीशुदा है। उसका पिता सुंदर मजदूरी करता है। थाने में बैठी अमरदीप की मां धर्मावती ने
बताया कि उसके पुत्र की कोई गलती नहीं है।
4 of 11
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
तीन बच्चों की मां को सोचना चाहिए था। वह क्या कर रही है। उसके बेटे की कोई गलती नहीं है। जब पूछा गया सांप तो उसका बेटा ही लाया है तो उसने कहा कि उस महिला ने ही सांप मंगाया था। तीन बच्चों की मां को देखना चाहिए था, वह क्या कर रही है। मेरा बेटा तो अनजान था। सारी गलती रविता की है। उसने दो घर बर्बाद कर दिए।
5 of 11
आरोपी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
रविता बोली-कोई पछतावा नहीं हम नहीं मारते तो वो हमें मार देता
बहसूमा थाने में पत्रकारों के सवाल पूछने पर रविता को पति की हत्या करने का कोई पश्चाताप नहीं था। उल्टे उसने पति पर ही आरोप लगाया कि उसने ही उसकी मुलाकात पड़ोसी अमरदीप से कराई थी। रविता ने कहा कि अमरदीप व उसका पति टाइल्स पत्थर लगाने का काम साथ करते थे। बाद में उसका पति उनके मिलने का विरोध करने लगा। धमकी देने लगा कि तुझे भी मार दूंगा व तेरे प्रेमी को भी मरवा दूंगा। इससे हम भयभीत हो गए थे।