फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिटायर्ड दरोगा मर्डर: खुलासे से हर कोई हैरान, सामने आई रिश्तों के कत्ल की ये बड़ी वजह, फावड़े से काटी थी गर्दन

Wed, 24 Aug 2022 07:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Aug 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Meerut Retired Inspector Murder Case: Police have sent to jail of criminal after revealed
मृतक श्योराज व थाने में जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में माछरा चौकी पर पहुंचे नागेंद्र ने कहा कि मौसा श्योराज ने मां को गाली दी तो मैंने उनकी हत्या कर दी है। वहीं थाने में दी तहरीर में श्योराज की पत्नी मनवीरी ने बताया कि उनके पति को फोन करके बुलाया और हत्या कर दी। मनवीरी ने नागेंद्र के साथ उसकी पत्नी व मां को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने बताया कि सास-बहू से भी पूछताछ की जा रही है। 



रिटायर्ड दरोगा श्योराज सिंह करीब 20 साल पहले मुंडाली थाने में हेड कांस्टेबल और परीक्षितगढ़ में दरोगा रहे थे। तभी से उनका हसनपुर कलां में रिश्तेदारों के यहां आना-जाना था।

Meerut Retired Inspector Murder Case: Police have sent to jail of criminal after revealed
Meerut murder - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 8:15 बजे श्योराज सिंह हसनपुर कलां गांव में पहुंच गए। देर रात तक शराब पार्टी चली। इस दौरान श्योराज सिंह ने नागेंद्र से अपना उधारी पैसा मांग लिया। इस पर दोनों के बीच गाली-गलौज के बाद हत्या की वारदात हुई। रात में नागेंद्र घर से निकलकर सीधे माछरा पुलिस चौकी पर पहुंच गया। 

Meerut Retired Inspector Murder Case: Police have sent to jail of criminal after revealed
Meerut murder - फोटो : अमर उजाला

सीओ किठौर अमित कुमार राय का कहना है कि हत्यारोपी नागेंद्र नशे में धुत था। घटनास्थल पर शराब की बोतल मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Retired Inspector Murder Case: Police have sent to jail of criminal after revealed
Meerut murder - फोटो : अमर उजाला

बेटी-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
सुनीता श्योराज सिंह की इकलौती बेटी है। उनका कोई बेटा नहीं था। वह भतीजे दीपक को स्नेह करते थे। दीपक की ससुराल में ही उनकी हत्या हो गई। करीबी रिश्तों के इस कत्ल पर हसनपुर कलां में हर कोई हैरत में है। श्योराज और उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Meerut Retired Inspector Murder Case: Police have sent to jail of criminal after revealed
Meerut murder - फोटो : अमर उजाला

नागेंद्र के भाई सोनू की हुई थी हत्या 
पुलिस ने बताया कि नागेंद्र के भाई सोनू की दो साल पहले हत्या हुई थी। इसको लेकर पुलिस गहनता से जांच करने में लगी है। करीब दो साल पूर्व नागेंद्र ने शराब पीकर माछरा बस स्टैंड पर हंगामा किया था। पुलिस ने नागेंद्र की पिटाई कर दी थी। इसकी शिकायत नागेंद्र की मां कमलेश ने पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की शिकायत अधिकारियों से की थी। जिस पर दरोगा का तबादला हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed