मेरठ में बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक पामग्रीन में कुख्यात बदन सिंह बद्दो के साथी डिपिन सूरी के 1.25 करोड़ रुपये की कीमत के फ्लैट पर ताला लगाकर पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। बुधवार दोपहर पुलिस ने विरोध के बीच यह कार्रवाई की। इस दौरान डिपिन सूरी की मां सुमन भी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ फ्लैट पर पहुंच गई थीं।
सुमन ने दावा किया कि यह फ्लैट उनके नाम है। पुलिस ने गैंगस्टर के तहत डीएम मेरठ का आदेश सुमन को दिखाया और उसके बाद कार्रवाई की। पुलिस का दावा है कि डिपिन सूरी ने ही यह फ्लैट खरीदा है। इसके दस्तावेज पुलिस के पास हैं।
2 of 5
कुख्यात बदन सिंह बद्दो
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव के मुताबिक, 2.50 लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो के अलावा डिपिन सूरी समेत कई लोगों पर गैंगस्टर का मुकदमा किया गया था। सूरी की संपत्ति का पता लगाने के लिए ब्रह्मपुरी और परतापुर पुलिस जांच में लगी थी।
3 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
सूरी का सुपरटेक पामग्रीन में एक फ्लैट नंबर 1001ए है। बुधवार दोपहर 12:00 बजे को पुलिस टीम इसे जब्त करने के लिए पहुंची। इसकी जानकारी लगते ही सूरी की मां सुमन सूरी अन्य परिजनों के साथ आ गईं। परिवार के लोगों ने काफी देर तक हंगामा किया। बाद में पुलिस ने नियमनुसार कार्रवाई का दावा किया।
4 of 5
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने फ्लैट के अंदर की वीडियोग्राफी कराई और फिर उस पर ताला लगा दिया। पुलिस ने गेट पर एक नोटिस चस्पा कर दिया कि यह संपत्ति अब बेची या खरीदी नहीं जा सकती है। एएसपी का कहना है कि बद्दो के साथ मिलकर डिपिन सूरी अपराध करते थे। इसके चलते दोनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई।
5 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
साजिश के तहत कार्रवाई : सुमन
डिपिन सूरी की मां सुमन का कहना है कि उसके बेटे पर साजिश के तहत कार्रवाई की जा रही है। उसके बेटे का ट्रांसपोर्ट कारोबार है। पुलिस ने यह गलत कार्रवाई की है। सुमन के मुताबिक, यह फ्लैट भी उनके नाम है। वह पंजाबी समाज से हैं। इसके चलते बद्दो से बेटे की बात होती थी, लेकिन वह किसी अपराध में शामिल नहीं है।