यू-ट्यूबर व फ्रीलांस फोटो जर्नलिस्ट सुनील सैनी की तलाश दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रही। बताया गया कि घटनास्थल से करीब पांच से सात किलोमीटर तक के क्षेत्र में तलाश की गई। गुरुवार शाम छह बजे तक भी सुनील का कुछ पता नहीं चल सका है।
ऋषिकेश में पहले दिन से ही मुनी की रेती थाना पुलिस, एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया हुआ है। वहीं काफी संख्या में परिजन, रिश्तेदार व परिचित मौके पर पहुंचे हुए हैं।
2 of 5
यू-ट्यूबर सुनील सैनी।
- फोटो : amar ujala
कई सालों से ऋषिकेश में रह रहा सुनील
परिजनों ने बताया कि सुनील करीब छह साल से ऋषिकेश में ही रह रहा है। वह एक सप्ताह पहले ही मेरठ से ऋषिकेश के लिए योगा फोटोग्राफी प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए गया था।
3 of 5
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
पांडव टीले से लौटते समय हुआ हादसा
सुनील की बहन, मां व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि परिजनों ने उन्हें वास्तविक घटना के बारे में भी जानकारी नहीं दी है। एक परिजन ने बताया कि जब सुनील के दोस्त से बात हुई तो उसने बताया कि सुबह करीब 11 बजे वे मुनि की रेती थाना क्षेत्र के तपोवन में साईं घाट पर नहाने गए थे। सुनील तैरकर पांडव टीले पर चला गया। करीब 10-15 मिनट वह वहां रुका। इसी बीच गंगा में पानी का स्तर बढ़ गया। वह किनारे की तरफ तैरकर लौटने लगा, तभी वह भंवर की चपेट में आ गया।
4 of 5
सुनील सैनी।
- फोटो : amar ujala
वहां उसने किनारे पर स्थित लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन देखते ही देखते लापता हो गया। परिजनों का कहना है कि वह बहुत अच्छा तैराक है। उसके साथ ऐसी घटना हुई है। यकीन नहीं होता है।
5 of 5
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
कुछ समय बाद मेरठ में ही आने वाला था सुनील
अगले माह नगर निगम के चुनाव होने हैं। कसेरूखेड़ा वार्ड से पहले भी पार्षद रह चुके उनके बड़े भाई व कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील सैनी इस बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, सुनील ने कहा था कि वह वहां का प्रोजेक्ट खत्म करके आएगा और भाई के चुनाव की तैयारी कराएगा।