शादियों का मौसम शुरू हो चुका है। नवविवाहित युगल शादी के बाद हनीमून को भी यादगार बनाना चाहते हैं। कपल्स को जहां हनीमून के नए ट्रेंड्स पसंद आ रहे हैं, वहीं घूमने के लिए समुद्र का किनारा सबसे ज्यादा लुभा रहा है। विदेश में हनीमून मनाने के लिए जहां मॉरीशस, बैंकॉक कपल्स की पहली पसंद बने हुए हैं, वहीं भारत में नवविवाहित जोड़े मुंबई, गोवा, खंडाला, कन्याकुमारी, केरल और तामिलनाडु जाना पसंद कर रहे हैं। हनीमून टूर पैकेज में भी इन स्थानों की बुकिंग इस वक्त सबसे ज्यादा हो रही है। जनवरी, फरवरी में विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों ने विंटर ब्रेक, नए साल की छुट्टियों को देखते हुए बाद में बुकिंग में होने वाली परेशानी से बचने के लिए अभी से ही हनीमून पैकेज की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है।
हनीमून को बेहद रोमांटिक और यादगार बना देंगी ये खूबसूरत जगहें, देखें पैकेज की पूरी लिस्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 28 Nov 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन