फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: सीसीटीवी कैमरे में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में शहर के लोग, पेड़ पर निशान देख उड़े अफसरों के होश

Sat, 14 Jan 2023 10:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Jan 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: leopards caught in CCTV Cemra and panic has spread in the City
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

मेरठ में जागृति विहार के कीर्ति पैलेस में एक बार फिर तेंदुआ देखा गया। कॉलोनी के गार्ड रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में शुक्रवार देर रात 1:28 बजे तेंदुआ दिखाई दिया। कॉलोनी के सामने स्थित नाले की ओर से तेंदुआ आता दिखाई दिया है। शनिवार की सुबह गार्ड रूम में तैनात गार्ड मोनू व ज्ञानेंद्र ने इसकी सूचना कॉलोनी के लोगों को दी। 



वहीं स्थानीय निवासी ममता त्यागी व नीरज गोयल ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद शनिवार सुबह 10 बजे के करीब टीम मौके पर पहुंची और कीर्ति पैलेस से काली नदी तक छानबीन शुरू की। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा नेता व छात्र भी पहुंचे। छानबीन के दौरान कई जगहों पर तेंदुए के पदचिह्न दिखाई दिए।

Meerut News: leopards caught in CCTV Cemra and panic has spread in the City
मेरठ में दिखा था तेंदुआ - फोटो : मेरठ में दिखा तेंदुआ

वन विभाग की ओर से पुलिस के साथ मिलकर देर रात तक अभियान चलाया गया। विभाग की ओर से इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। बिना वजह रात में घर से बाहर न निकलने की लोगों से अपील की गई है। तेंदुए को लेकर कॉलोनी के लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

Meerut News: leopards caught in CCTV Cemra and panic has spread in the City
मेरठ में तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

तेंदुआ वन विभाग और शहरवासियों के लिए सिरदर्द बन गया है। दो दिसंबर को टीपीनगर के ज्वालानगर में तेंदुआ एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया था। इसके बाद कैंट क्षेत्र के आरवीसी सेंटर में सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया। वन विभाग की टीम इन क्षेत्रों में तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: leopards caught in CCTV Cemra and panic has spread in the City
तेंदुए की तलाश। - फोटो : amar ujala

वहीं शुक्रवार रात को एक बार फिर जागृति विहार के कीर्ति पैलेस में तेंदुआ दिखाई दिया। सूचना पर डीएफओ राजेश कुमार, डॉ. आरके सिंह, वन दारोगा मोहन सिंह, आकाश टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कीर्ति पैलेस के सामने स्थित नाले के किनारे-किनारे काली नदी तक टीम ने छानबीन की। करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
Meerut News: leopards caught in CCTV Cemra and panic has spread in the City
तेंदुए की तलाश। - फोटो : amar ujala

कई जगह मिले पदचिह्न, हापुड़ की टीम भी लगी 
डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि घोसीपुर व सराय क्षेत्र के पास नाले के किनारे खेत और पेड़ पर तेंदुए के पदचिह्न दिखाई दिए हैं। जहां नाला काली नदी में गिरता है, वहां पर पेड़ पर तेंदुए के पंजों के निशान दिखाई दिए हैं। इसके आधार पर छानबीन की जा रही है। काली नदी के पास भी छानबीन की जा रही है। हापुड़ की टीम को भी सूचना दी गई है। हापुड़ क्षेत्र की ओर से भी वन विभाग की टीम की ओर से छानबीन की जा रही है। अन्य क्षेत्रों से भी वन विभाग की टीम मौके पर जांच पड़ताल में लगी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed