फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक सीन: ...जब तेंदुए को घर में देख सहम गए लोग, दहशत में गुजरे 10 घंटे, देखिए मौके की तस्वीरें

Fri, 04 Mar 2022 05:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Mar 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Leopard enter in a house of colony in Modipuram people locked in room see photos
मेरठ में तेंदुआ पहुंचा। - फोटो : amar ujala

मेरठ के मोदीपुरम में शुक्रवार सुबह एक तेंदुए ने कॉलोनी में घुसकर आतंक मचा दिया। इस दौरान तेंदुआ करीब एक घंटे तक घर में बैठा रहा और परिवार सहित कॉलोनी के लोग दहशत में रहे। इसके बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया लेकिन, वह जाल से निकलकर भाग गया। यही नहीं तेंदुए के भागने के दौरान एक युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। उधर, स्कूलों में भी अलर्ट कर दिया गया।



वहीं तेंदुए की सूचना पर छोटे बच्चे भी पूरी तरह सहम गए और घरों में कैद हो गए। पुलिस और वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में लगी हुई है लेकिन, अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है।  

Meerut News: Leopard enter in a house of colony in Modipuram people locked in room see photos
leopard in meerut - फोटो : अमर उजाला

...जब सहम गया मोदीपुरम
मोदीपुरम के गांव दुल्हैड़ा की ओर से होते हुए पल्लवपुरम के क्यू पॉकेट के मकान नंबर-72 में तेंदुआ घुस गया। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। इस दौरान करीब एक घंटे परिवार के सदस्य कमरे में ही कैद रहे। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Meerut News: Leopard enter in a house of colony in Modipuram people locked in room see photos
leopard in meerut - फोटो : अमर उजाला

मकान मालिक स्वप्निल ने बताया कि जोरदार आवाज आने पर उन्होंने खिड़की से बाहर झांक कर देखा तो उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बाहर आने से मना कर दिया। उनके अलावा उनकी पत्नी प्रीति शर्मा, माता आभा शर्मा, भाभी और दो बच्चे घर में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Leopard enter in a house of colony in Modipuram people locked in room see photos
Leopard in meerut - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। एक घंटे बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। बताया गया कि तेंदुए को सबसे पहले डॉ. राजकुमार चौधरी ने भागते हुए देखा था। उन्हीं के शोर मचाने पर भीड़ एकत्रित हुई और तेंदुआ स्वप्निल के घर में घुस गया।

विज्ञापन
Meerut News: Leopard enter in a house of colony in Modipuram people locked in room see photos
leopard in meerut - फोटो : अमर उजाला

टीम ने जाल लगाकर तेंदुए को कैद कर लिया लेकिन, कुछ ही देर बाद वह जाल से निकलकर एक खाली प्लॉट में जा पहुंचा। इस दौरान तकरीबन 400 मीटर तक तेंदुआ दौड़ता रहा। खास बात यह है कि आसपास मौजूद भीड़ पर उसने हमला नहीं किया। तेंदुआ केवल अपनी जान बचाने के लिए दौड़ता रहा। अब फिर से तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग ने तेंदुए के पास प्लॉट में एक ही जाल लगाया लेकिन, अब दूसरा जाल मंगवाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed