फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अचानक हुआ था धमाका: फिर ट्रेन में लग गई भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई थी जान, देखें तस्वीरें

Sun, 06 Mar 2022 11:35 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 06 Mar 2022 11:35 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: fire set was in Saharanpur Delhi passenger train after blast on Daurala Railway Station
ट्रेन में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर से वाया मेरठ, दिल्ली जा रही सहारनपुर पैसेंजर (टू-डीएस) के दो कोच शनिवार सुबह जलकर राख हो गए। यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। शार्ट सर्किट और ज्वलनशील पदार्थ से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। हादसे के कारण दिल्ली-मेरठ रूट पर ट्रेनों का आवागमन पांच घंटे तक ठप रहा।



प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह 7:15 बजे दौराला स्टेशन के पास ट्रेन के बीच में लगे मोटरयान के नीचे अचानक धमाका हुआ। कुछ मिनट बाद ही कोच के नीचे से आग लगनी शुरू हो गई। आग लगती देख लोको पायलट ने ट्रेन को स्टेशन से पहले ही रोक लिया। इसके अगले दो मिनट में आग ने दो कोचों को चपेट में ले लिया। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने कूदना शुरू कर दिया। इसके बाद तेजी से आग बढ़ती चली गई। रेलवे अधिकारियों को सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।

Meerut News: fire set was in Saharanpur Delhi passenger train after blast on Daurala Railway Station
जलकर राख हुए कोच। - फोटो : amar ujala

इसके बाद दिल्ली से डीआरएम डिंपी गर्ग अपनी विशेष ट्रेन से दौराला स्टेशन पर पहुंच गए। लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। तब तक कोच के अंदर सीट जलकर राख हो चुकी थीं। ट्रेन से काफी संख्या में सुबह के समय दैनिक यात्री सफर करते हैं। शनिवार होने के कारण ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम थी।

Meerut News: fire set was in Saharanpur Delhi passenger train after blast on Daurala Railway Station
रेलवे स्टेशन पर जलते ट्रेन के कोच। - फोटो : amar ujala

सिटी स्टेशन पर लेट आने वाली ट्रेनों का समय
दिल्ली की ओर से आने वाली
शताब्दी - 1:43 घंटे सिटी स्टेशन खड़ी रही
नौचंदी एक्सप्रेस -  2:05 घंटे सिटी स्टेशन खड़ी रही

मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली
सुपर एक्सप्रेस - 1:38 घंटे
दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी -  2:04 घंटे
जनशताब्दी -  2:25 घंटे
उत्कल एक्सप्रेस -  2:03 घंटे
देहरादून -इंदौर एक्सप्रेस -  1:15 घंटे
शालीमार एक्सप्रेस -  2:59 घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: fire set was in Saharanpur Delhi passenger train after blast on Daurala Railway Station
कोच में लगी आग। - फोटो : amar ujala
आग लगने के बाद यात्रियों ने धक्का लगाकर ट्रेन को जलते कोच से अलग किया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
Meerut News: fire set was in Saharanpur Delhi passenger train after blast on Daurala Railway Station
ट्रेन में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala

होगी उच्चस्तरीय जांच, कमेटी गठित
डीआरएम डिंपी गर्ग ने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाएगी। इसके लिए मुख्यालय से टीम गठित कर दी गई है। प्रथम दृष्टया अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। शॉट सर्किट को देखते हुए ही चर्चा की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed