फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ : हस्तिनापुर में खुदाई के दौरान मिला 25 सौ साल पुराने मंदिर का स्तंभ, देखिए खास तस्वीरें

Wed, 16 Mar 2022 10:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 16 Mar 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: 25 hundred years old ornate temple pillar found during excavation in Hastinapur see photos
हस्तिनापुर में उत्खनन के दौरान मिला 25 सौ साल पुराने मंदिर का स्तंभ - फोटो : amar ujala

मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में पांडव टीले पर चल रहे उत्खनन कार्य में बुधवार को पुरातत्व विभाग की टीम को मंदिर के स्तंभ का अवशेष मिला है। इसके साथ ही घूसर मृदभांड, हड्डियां, कांच और शंख की चूड़ियां, चित्रित मृदभांड भी प्राप्त हुए हैं। 



विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि करीब तीन फीट का यह स्तंभ 2500 साल पुराना हो सकता है।  उत्खनन से निकला यह स्तंभ 10वीं और 11वीं शताब्दी के बीच का माना जा रहा है। इसमें खूबसूरत नक्काशी भी दिखाई दे रही है। 

Meerut News: 25 hundred years old ornate temple pillar found during excavation in Hastinapur see photos
हस्तिनापुर में पांडव टीले पर उत्खनन जारी। - फोटो : amar ujala

विशेषज्ञों का मानना है कि यहां पर प्राचीन समय में मंदिर होने की संभावना है। ऐसी संभावना को देखते हुए टीम अन्य प्राचीन तथ्यों को खोजने का भरसक प्रयास कर रही है।

Meerut News: 25 hundred years old ornate temple pillar found during excavation in Hastinapur see photos
पांडव टीले पर उत्खनन जारी। - फोटो : amar ujala

फिलहाल सभी अवशेषों को जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। पांडव टीले पर लगाए गए ट्रेंच में खुदाई करीब 25 फीट तक पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: 25 hundred years old ornate temple pillar found during excavation in Hastinapur see photos
हस्तिनापुर में उत्खनन। - फोटो : amar ujala

बड़े रहस्य खुलने की संभावना
पुरातत्व विभाग की टीम ने संभावना जताई कि यहां पर कई बड़े अवशेष मिल सकते हैं। कई रहस्यों से पर्दा उठ सकता है। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि अभी तक मिल रहे तथ्यों से यह बात साबित हो चुकी है कि पांडव टीले में कई बड़े रहस्य दबे हुए हैं। 

विज्ञापन
Meerut News: 25 hundred years old ornate temple pillar found during excavation in Hastinapur see photos
खुदाई के दौरान मिला 25 सौ साल पुराने मंदिर का स्तंभ। - फोटो : amar ujala

खुदाई में इस बात के साक्ष्य मिल चुके हैं कि हस्तिनापुर को कई बार बाढ़ ने नष्ट किया। अलंकृत स्तंभ मिलने से संभावना बढ़ गई है कि यहां प्राचीन काल में मंदिर रहा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed