मेरठ के जानीखुर्द में हिस्ट्रीशीटर कार चालक मुकीत की हत्या के मामले पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई बड़े खुलासे किए। पुलिस के अनुसार, पत्नी ने प्रेम प्रसंग और पति द्वारा की जाने वाली मारपीट के चलते उसके दोस्त से ही हत्या करवाई। पत्नी ने ही मर्डर की साजिश रची थी, यही नहीं हत्या की पूरी साजिश रचने वाली पत्नी का प्लान पति के शव को ठिकाने लगाकर मौत के सबूत हमेशा के लिए मिटाने की योजना थी लेकिन यह फेल हो गया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया: -
{"_id":"6110f3ca8ebc3e787b55f987","slug":"meerut-murder-wife-planed-the-murder-of-her-history-sheeter-husband-in-meerut-one-mistake-sent-to-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मर्डर: पत्नी ने पांच लाख में किया पति की मौत का सौदा, रची हत्या की पूरी साजिश, एक चूक से पहुंची जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्डर: पत्नी ने पांच लाख में किया पति की मौत का सौदा, रची हत्या की पूरी साजिश, एक चूक से पहुंची जेल
Mon, 09 Aug 2021 03:11 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 09 Aug 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर मुकीत की हत्या की आरोपी पत्नी
- फोटो : Amar Ujala Meerut
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Meerut
बिजनौर के हिस्ट्रीशीटर मुकीत की हत्या उसकी पत्नी ने दो लाख रुपये देकर अपने प्रेमी और उसके तीन दोस्तों से करवाई थी। मुकीत अपनी पत्नी से रुपये उधार मंगाता रहता था। पुलिस ने महिला और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Meerut
दिल्ली के जाफराबाद में रह रहे बिजनौर के गांव उमरी कलां निवासी हिस्ट्रीशीटर मुकीत का गोली लगा शव एक सप्ताह पूर्व गंगनहर मार्ग पर गांव जानी कलां के सामने कार में मिला था। मृतक के भाई खुर्शीद ने अज्ञात के रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक हिस्ट्रीशीटर का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala Meerut
जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि आरोपी मुमताज ने बताया कि मुकीत नशे का आदी था। जबरन उसके माध्यम से जान पहचान वालों से कर्ज लेता था, लेकिन वापस नहीं लौटाता था। जिस वजह से वह परेशान थी।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर की हत्या
- फोटो : Amar Ujala Meerut
एक माह पूर्व मुमताज का दिल्ली के थाना ज्योति नगर कर्दमपुरी निवासी चालक फैजान से प्रेम-प्रसंग हो गया। फैजान के साथ मिलकर उसने मुकीत की हत्या का प्लान बनाया। बताया गया कि आरोपियों का प्लान मुकीत के शव को नहर में फेंककर मौत के सबूत हमेशा के लिए मिटाने का था लेकिन यह सफल नहीं हो सका।
फैजान ने दिल्ली के ही भजनपुरा निवासी अमान, कबीर नगर शाहदरा निवासी समीर, विजय पार्क निवासी सादवान और कर्दमपुरी निवासी समद को दो लाख रुपये में मुकीम को मारने के लिए तैयार किया।
फैजान ने दिल्ली के ही भजनपुरा निवासी अमान, कबीर नगर शाहदरा निवासी समीर, विजय पार्क निवासी सादवान और कर्दमपुरी निवासी समद को दो लाख रुपये में मुकीम को मारने के लिए तैयार किया।