फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: लव अफेयर थी मर्डर की वजह, प्रेमिका के भाई ने उगला वारदात का सच, चार बहन-भाइयों में सबसे छोटा था साजिद

Sat, 11 Feb 2023 03:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Feb 2023 03:48 PM IST
विज्ञापन
Meerut Murder Case: medical store operator Sajid was killed in a love affair
मेरठ मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद के लिसाड़ीगेट में हुई मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। अभी अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।वहीं बताया गया कि लव अफेयर को लेकर साजिद की हत्या की गई है। 



शादी से इनकार करने पर प्रेमिका के भाइयों ने की थी मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या 
लिसाड़ी गेट के घंटे वाली गली में मेडिकल स्टोर संचालक साजिद की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एक आरोपी फुरकान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि साजिद का उसकी बहन के साथ दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अब वह शादी करने से इंकार कर रहा था। जिसके चलते उसकी हत्या की है।

Meerut Murder Case: medical store operator Sajid was killed in a love affair
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शकूर नगर गली नंबर-1 निवासी साजिद सैफी शुक्रवार रात अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उसकी गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए। देर रात तक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दोनों बदमाश दिखाई दिए।

Meerut Murder Case: medical store operator Sajid was killed in a love affair
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित परिवार के लोगों से पहचान कराई गई तो उन्होंने फुरकान और रिजवान के रूप में उनकी पहचान कर ली। वहीं पुलिस ने घेराबंदी कर फुरकान को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि साजिद का फुरकान की बहन के साथ प्रेम-प्रसंग था। दो साल संबंध रहने के बावजूद भी साजिद ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसको लेकर पहले भी कई बार दोनों परिवार के लोगों के बीच विवाद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Murder Case: medical store operator Sajid was killed in a love affair
शादी - फोटो : iStock

शादी से इनकार करने को लेकर फुरकान और उसके भाई रिजवान ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर साजिद की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Meerut Murder Case: medical store operator Sajid was killed in a love affair
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

ये थी पूरी घटना
लिसाड़ीगेट स्थित घंटे वाली गली में शुक्रवार रात 10:30 बजे नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां बरसाकर मेडिकल स्टोर संचालक साजिद सैफी (24) पुत्र शाहिद सैफी की हत्या कर दी थी। घटना के बाद भाग रहे बदमाशों का लोगों ने पीछा किया तो उनके ऊपर भी फायरिंग की। घटना से इलाके के लोगों में दहशत थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed