गैंगस्टर में वांछित 50 हजार के इनामी पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी व उनके बेटे इमरान को शनिवार सुबह कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है।
हाजी याकूब और बेटे इमरान पर अवैध रूप से मीट फैक्टरी संचालन का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में 50 हजार का इनाम पुलिस ने आरोपियों पर घोषित किया था। पुलिस ने याकूब के परिवार पर गैंगस्टर का मुकदमा भी पंजीकृत किया था। काफी समय से याकूब और उनके बेटे की तलाश की जा रही थी। लेकिन पता नहीं चल सका था। कई दिन से मेरठ पुलिस ने दिल्ली में डेरा डाले हुआ था। दे रात जाकर उनके बेटे को गिरफ्तार करने में पुलिस कामयाब हुई। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया याकूब को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।उनका कहना है कि समर्थकों की भीड़ जुट गई थी जिसके चलते विस्तार से पूछताछ भी नहीं हो सकी है। अब वह जेल में जाकर पिता और पुत्रों से पूछताछ करेंगे।
2 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री बने तो लगा ली मीट फैक्टरी
याकूब 2002 में बसपा से खरखौदा सीट से विधायक चुने गए। बसपा की सरकार बनी और हाजी याकूब राज्यमंत्री बनाए गए।मंत्री बनने के बाद याकूब ने खाड़ी देशों में मीट के निर्यात के लिए हापुड़ रोड़ पर अल फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से फैक्टरी लगाई। नगर निगम के कमेले पर याकूब का कब्जा था ही। वर्ष 2016 में याकूब ने सिटी अस्पताल भी खरीद लिया। वर्ष 2007 में याकूब ने यूडीएफ नाम से अपनी पार्टी बनाई और मेरठ शहर सीट विधायक भी चुने गए। जीत के बाद उन्होंने यूडीएफ का बसपा में विलय कर दिया।
3 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस, प्रशासन समेत कई विभागों की संयुक्त टीम ने 31 मार्च 2022 को हाजी याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी में छापा मारा था। फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट की पैकेजिंग हो रही थी। दस कर्मचारी मौके से गिरफ्तार हुए थे। इस मामले में याकूब, उनके बेटे, इमरान व फिरोज समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। याकूब के गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके थे। उन पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।
4 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ रोड पर याकूब की फैक्टरी अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में करीब पांच करोड़ रुपये का मीट पकड़ा गया था। याकूब सील तोड़कर मीट पैक करा रहे थे। इस मीट की लैब से जांच हुई तो पता चला कि मीट पर फंगस लगा था और यह सेहत के लिए हानिकारक था।
5 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी पर हुई कार्रवाई के बाद से ही हाजी याकूब कुरैशी भूमिगत हो गए थे। विदेश भागने की आशंका के चलते याकूब का परिवार समेत लुकआउट जारी किया गया था। यहां तक कि कई टीमें लगाए जाने के बावजूद पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। हाल ही में पुलिस ने याकूब के एक बेटे फिरोज को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उससे पूछताछ में कई राज सामने आए और याकूब की लोकेशन मिली।