मेरठ में हुई नानी और धेवती की हत्या के मामले में खौफनाक राज सामने आया है। पत्नी स्नेहा के मोबाइल में 15 दिन से अपनी सास कौशल के घर की गतिविधियां दामाद ईशु देख रहा था। कौशल के घर में कहां पर नगदी व जेवरात रखे हैं, यह सभी जानकारी ईशु ने अपने साथी विशांत, रिंकू और दीपक को बताई थी।
पुलिस की जांच में स्नेहा, ईशु और आरोपियों के मोबाइल में यह राज मिला है। दोहरे हत्याकांड में इस महत्वपूर्ण बिंदु को भी नौचंदी पुलिस चार्जशीट में शामिल करेगी।
2 of 6
नानी धेवती की हत्या, मेरठ में दोहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्री नगर जी ब्लॉक में बीती सात जुलाई की रात को कौशल और उसकी 12 वर्षीय धेवती तमन्ना की हत्या कर दी गई थी। वहीं वारदात के कौशल के दामाद ईशु और उसके तीन साथी विशांत, रिंकू और गौतम को गिरफ्तार कर नौचंदी पुलिस ने जेल भेज दिया था।
3 of 6
नानी धेवती की हत्या, मेरठ में दोहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया था कि ईशु अपनी सास कौशल और सौतेली बेटी तमन्ना की हत्या करा कर करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा करना चाहता था। पुलिस के मुताबिक, ईशु स्मैक माफिया था और अपनी सास के घर की सारी गतिविधियां जानने के लिए 15 दिन पहले ही उनके यहां सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।
4 of 6
नानी धेवती की हत्या, मेरठ में दोहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
ईशु ने सीसीटीवी कैमरों को अपनी पत्नी स्नेहा के मोबाइल से जुड़वाया था। इसके बाद वह पत्नी के मोबाइल से अपनी सास के घर की जानकारी जुटा रहा था। उसने 15 दिन में कौन-कौन किस समय जाता है और घर में नगदी और जेवरात कहां रखे हैं, इसकी जानकारी जुटाई थी।
5 of 6
नानी धेवती की हत्या, मेरठ में दोहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
उसने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के स्क्रीनशॉट लेकर अपने साथियों के मोबाइल पर भेज कर जेवरात और नगदी कहां रखी है, इसकी जानकारी दी थी। वहीं गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने स्नेहा, ईशु और अन्य तीनों आरोपियों के मोबाइल कब्जे में लिए थे, जिनकी जांच फॉरेंसिक टीम कर रही थी।