मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर की पहली मंजिल पर अपनी तीन बेटियों के साथ मौजूद 27 वर्षीय विवाहिता कौसर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह घटना का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। शाम को खुलासा हुआ कि पति साकिब ने ही अवैध संबंधों का विरोध करने पर कौसर की हत्या की थी।
Meerut: अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर पेपर कटर से काट दिया पत्नी का गला, तीन बेटियों के सामने वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 01 May 2026 11:04 AM IST
सार
Meerut Murder News: मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में तीन बेटियों के साथ घर में मौजूद महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बाहर से आकर पति दहाड़े मारकर रोया। शाम तक खुलासा हो गया कि पति साकिब ने ही कौसर की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन