मेरठ के किठौर में हत्यारों ने सादिक और अमन को बाग में घेरकर पहले धारदार हथियार से हमला किया, फिर गला घोंटकर मार दिया। पुलिस ने किसी नजदीकी पर हत्या करने का शक जताया है। हालांकि परिजनों ने ई-रिक्शा लूटने के विरोध में हत्या का आरोप लगाया है। वहीं जिस ई-रिक्शा से दोनों गए थे, पुलिस अभी तक उसे बरामद नहीं कर पाई है।
सादिक (14) और अमन (13) ई-रिक्शा पर सवारी लेकर गए थे, जिस बाग में दोनों के शव मिले हैं, वहां तक ई-रिक्शा नहीं जा सकता था। पुलिस का कहना है कि दोनों किशोर को बहला-फुसलाकर पहले बाग में ले जाया गया और फिर बेरहमी से हत्या की गई। पुलिस लूट के अलावा अन्य बिंदुओं पर भी काम कर रही है। पुलिस को आशंका है कि रंजिश में किसी नजदीकी ने हत्या की है। ई-रिक्शा लूट के दौरान हत्या का रूप देने के लिए ही ई-रिक्शा को गायब कर दिया गया हो। सादिक के हाथ में एक स्टील का कड़ा भी मिला है।
2 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
डीसीएम में लादते दिखे
रविवार को दो किशोरों की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ बृजेश सिंह और इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा फोर्स के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बार एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी देहात केशव कुमार भी पहुंचे घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और सर्विलांस टीमों ने भी वारदात स्थल पर पहुंचकर पड़ताल की है।
पुलिस की शुरुआती छानबीन के दौरान एक व्यक्ति ने कुछ लोगों को एक ई-रिक्शा डीसीएम में चढ़ाते हुए देखने की बात स्वीकार की है। मवाना रोड स्थित ग्राम ईसापुर के पास का यह वाकया बताया जा रहा है। पुलिस ने उस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।
3 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आर्थिक मदद की गुहार
दोनों किशोरों के परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। कस्बे के लोगों ने एसपी देहात केशव कुमार के समक्ष आर्थिक मदद की गुहार लगाई। कुछ देर बाद ही एसडीएम कस्बे में पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें हर संभव आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया।
4 of 8
सादिक व अमन का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के चुंगल से भागा होगा सादिक
अंदेशा है कि बदमाशों ने पहले अमन को मारा और फिर सादिक को। सादिक बदमाशों के चुंगल से छूटकर भाग होगा। अमन से 20 मीटर दूर बाग में ही कच्ची नाली में सादिक का शव मिला। वहीं पर ही बदमाशों ने उसे दबोचा और फिर उसकी बेरहमी से हत्या की।
5 of 8
अमन का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अमन की मुट्ठी बंद थी, जिसमें घास थी
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की, जिसने पुष्टि कर दी कि दोनों किशोरों की बाग में ही हत्या हुई है। अमन की मुट्ठी बंद थी जिसमें घास मिली है। जिससे ऐसा लग रहा है कि गला घोंटते समय अमन ने खुद को बचाने का प्रयास किया होगा। शायद यही वजह है कि बाग में घास को उसने जकड़ लिया होगा।